पुलिस ने चोरी के चार दोपहिया वाहनों के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी कुछ दिन पहले ही पैरोल पर जेल से छूटकर आया था। उसके खिलाफ विभिन्न थानों में 16 मुकदमे दर्ज हैं।
कार्रवाई नेहरू कॉलोनी पुलिस ने की है। गत 21 अगस्त को विवेक सक्सेना ने अपनी बाइक चोरी होने के संबंध में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। मामले में दरोगा दीपक द्विवेदी ने जांच शुरू की और सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू की। इनसे चोरी करने वाले का हुलिया मिल गया। पुलिस ने चोरी के आरोपी राजू उर्फ राहुल निवासी रेसकोर्स, नई बस्ती को बाईपास क्षेत्र से गिरफ्तार किया। आरोपी के कब्जे से पुलिस ने हाल में चोरी की गई चार बाइकें बरामद की हैं। इंस्पेक्टर नेहरू कॉलोनी राकेश गुसाईं ने बताया कि आरोपी कुछ समय पहले जेल से पैरोल पर छूटा था। मा.सि.रि.