फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: मोटरसाइकिल चोरी के आरोप में एक दबोचा

विज्ञापन
विज्ञापन
Iमोटरसाइकिल चोरी करने के आरोप में पुलिस ने युवक को गिरफ्तार किया है। युवक के पास से चोरी की मोटरसाइकिल भी बरामद हुई है। एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि झबरेड़ा हरिद्वार के रहने वाले इसरार ने गत 23 फरवरी को मोटरसाइकिल चोरी की शिकायत दर्ज कराई थी। नेहरू कॉलोनी पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी कैमरों की मदद से संदिग्ध की तलाश की। इस बीच भगत सिंह कॉलोनी के रहने वाले प्रद्युम्न थापा को गिरफ्तार कर लिया गया। न्यायालय के आदेश पर आरोपी को जेल भेज दिया गया है। मा.सि.रि.
विज्ञापन

I
Iनाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार
I
Iनाबालिग से दुष्कर्म के आरोप में पुलिस ने बिजनौर के मंडावर थाना क्षेत्र के गांव गोपालपुर के रहने वाले बंटी नाम के युवक को गिरफ्तार किया है। एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि बंटी के खिलाफ गत दो मई को नेहरू कॉलोनी क्षेत्र के एक व्यक्ति ने मुकदमा दर्ज कराया था। बताया था कि बंटी उनकी बेटी को बहला फुसलाकर अपने साथ ले गया। इसके बाद पुलिस ने जांच की तो बुधवार को बंटी को नेहरू कॉलोनी क्षेत्र से ही पकड़ लिया गया। इसके कब्जे से नाबालिग को भी छुड़ा लिया गया। आरोपी को न्यायालय के आदेश पर जेल भेज दिया गया है। I
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें