I
Iनई व्यवस्था से गुरुजी नहीं मारेंगे स्कूल से बंक
I
I
I
Iअब स्कूल पहुंचने पर ही शिक्षकों की हाजिरी लगेगी। सरकार की ओर से शिक्षकों और बच्चों की उपस्थिति लगाने के लिए नई व्यवस्था शुरू कर दी गई है। नई व्यवस्था से गुरुजी स्कूलों से बंक नहीं मार सकेंगे।
I
I
I
Iदरअसल, अब तक राजकीय स्कूलों के अध्यापकों की हाजिरी ऑनलाइन ही मोबाइल एप से लगाई जा रही थी। लेकिन, उसमें लोकेशन का ऑप्शन नहीं था। एक मई से मुख्य सचिव के निर्देश पर एप को अपडेट कर दिया गया है। एप से शिक्षक तभी अपनी और बच्चों की हाजिरी लगा पाएंगे, जब उसमें लोकेशन डाली जाएगी। लोकेशन के बिना हाजिरी की प्रक्रिया आगे नहीं बढ़ पाएगी। इसलिए, उन्हें हाजिरी लगाने के लिए स्कूलों में पहुंचना ही होगा। नई व्यवस्था से अध्यापक न तो अपनी और न ही बच्चों की फर्जी हाजिरी लगा पाएंगे।
I
Iप्रभारी मुख्य शिक्षा अधिकारी आशुतोष भंडारी ने बताया शासन के निर्देशों पर नई व्यवस्था से हाजिरी लगानी शुरू हो गई है। अगर इसमें अध्यापकों की ओर से लापरवाही की जाएगी तो कार्रवाई होगी।I