फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंस्टाग्राम पर दोस्त बनाकर दुष्कर्म करने वाला गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
देहरादून। इंस्टाग्राम पर फर्जी आईडी बनाई और फिर युवती से दोस्ती की। इसके बाद उसे अलग-अलग जगहों पर ले जाकर दुष्कर्म किया। युवती की शिकायत पर पुलिस ने मुदकमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। न्यायालय ने उसे जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

शहर कोतवाल कैलाश चंद भट्ट ने बताया कि क्षेत्र निवासी एक व्यक्ति ने शिकायत की थी। उनकी नाबालिग बेटी की इंस्टाग्राम पर आईडी है। आरोपित अब्दुल कलाम निवासी सिंघनीवाला, सहसपुर ने सिमरन नाम से अपनी फर्जी आईडी बनाकर उनकी बेटी के साथ दोस्ती की और फिर उसकी अश्लील फोटो ले ली। इसके बाद आरोपी ने उनकी बेटी को ब्लैकमेल कर सेलाकुई व ऋषिकेश स्थित गेस्ट हाउस में बुलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोप है कि किसी को बताने पर उसने जान से मारने की धमकी भी दी। इस पर अब्दुल कलाम और ऋषिकेश स्थित गेस्ट हाउस के मालिक के खिलाफ दुष्कर्म, जान से मारने की धमकी देने और पॉक्सो के तहत मुकदमा दर्ज किया गया। बृहस्पतिवार को आरोपी अब्दुल कलाम को सहारनपुर रोड से गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें