देहरदून में मसूरी के भट्टा गांव के जंगल में एक अधेड़ पुरुष का शव मिलने से हड़कंप मच गया। शव मिलने की सूचना पर सीओ मसूरी नरेंद्र पंत और मसूरी कोतवाल विद्या भूषण नेगी के नेतृत्व में टीम वहां पहुंची। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
सीओ मसूरी नरेंद्र पंत ने बताया कि जंगल में मिले पुरुष का शव पूरी तरीके से नष्ट हो चुका है। प्रथमदृष्टा अज्ञात व्यक्ति की मौत दो से तीन महीने पहले हुई होगी। उन्होंने बताया कि शव का निचला हिस्सा जला हुआ है। इसके साथ ही हाथ भी जले हुए हैं।
ऐसा प्रीतत हो रहा है कि व्यक्ति द्वारा सूखा नशा किया होगा। क्योंकि घटना स्थल के आस-पास प्राकृतिक भांग की खेती है। ठंड से बचने के लिए उसने आग जलाई होगी तो वह उसकी चपेट में आ गया। जिसके बाद उसकी मौत हो गई।
मसूरी ग्राम प्रधान राकेश रावत ने बताया कि उनके गांव के आस-पास के जंगलों में हर दूसरे महीने शव बरामद होते हैं, जिससे गांव और आस-पास के लोगों में दहशत का माहौल है।