फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस तरह होती है पेट्रोल पंपों पर तेल चोरी, जान लें नही तो पछताएंगे

Wed, 24 May 2017 06:33 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
तेल कंपनियों ने पेट्रोल पंपों से ही रही घटतौली के शिकायतों के बाद इसे रोकने के लिए कई तरीके अपनाए। पंपों पर नई टेक्नोलॉजी के उपकरण लगाए गए ताकि पेट्रोल पंप संचालक घटतौली न कर सकें।
विज्ञापन


इसके बावजूद भी प्रदेश के पेट्रोल पंपों घटतौली पर शिकंजा नहीं कसा जा सका है। डीएम के निर्देश पर गठित टीम ने पिछले तीन दिन में घटतौली के 13 से अधिक मामले पकड़े हैं।

हिंदुस्तान पेट्रोलियम, भारत पेट्रोलियम, इंडियन ऑयल आदि कंपनियों ने अपने ज्यादातर पेट्रोल पंपों को ऑनलाइन और डिजिटल कर दिया है, ताकि तेल चोरी पर अंकुश लगाया जा सके।
विज्ञापन


जीपीआरएस सिस्टम, आटोमिशन मशीन, बीटीएस, सीसीटीवी आदि की सुविधा पेट्रोल पंपों पर है। आटोमिशन मशीन ऐसा उपकरण है कि अगर कोई मशीन से छेड़छाड़ करता है तो इसकी जानकारी तेल कंपनी को तत्काल मिल जाएगी। इसके बावजूद पेट्रोल पंप वाले घटतौली कर दे रहे हैं। 
विज्ञापन

ऐसे भी होती है घटतौली

- कई बार सेल्समैन मीटर को शून्य किए बगैर ही तेल भरना शुरू कर देता है। ऐसे में ग्राहक को चपत लग जाती है। यह काम सेल्समैन के लिए आसान भी है। अक्सर इस तरह कि शिकायत मिलती रहती है। 


- पेट्रोल भरवाते समय यदि ग्राहक का ध्यान जरा सा चूक गया तो इसका फायदा उठाकर सेल्समैन नोजल को बिना तेल पूरा हुए मशीन पर रख देता है और
मीटर तुरंत जीरो कर देता है। 

- सेल्समैन बिना मीटर में फीड किए पेट्रोल भरना शुरू कर देता है और नोजल को टंकी में डालकर बार-बार कट करता है। ऐसा करने से हर बार 5 से 10 एमएल पेट्रोल की घटतौली की संभावना रहती है। 

- मशीन के नोजल से छेड़छाड़ कर घटतौली हो रही है। हाल ही में जो भी मामले पकड़े गए, वह नोजल से घटतौली के ही हैं। 

- व्यस्त समय में घटतौली का ज्यादा होती है। रात नौ बजे के बाद भी सेल्समैन घटतौली करते हैं जो नशे में पेट्रोल लेने पहुंचते हैं। 
 
अगर ग्राहक पेट्रोल या डीजल भरवाते समय सतर्क रहे तो घटतौली की संभावना कम रहती है। कुछ सेल्समैन ग्राहकों की लापरवाही का फायदा उठाकर मीटर में शून्य किए बिना वाहन में तेल भरना शुरू कर देते हैं। ग्राहक तेल भरवाते समय मीटर पर शून्य अवश्य देखें और सेल्समैन की गतिविधि पर नजर रखें। 
- प्रवीन नेगी, वरिष्ठ निरीक्षक, बांट-माप विज्ञान विभाग
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें