फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकारी गाड़ी से ड्राइविंग सीख रही साहब की बीवी

Mon, 01 Sep 2014 04:48 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, हल्द्वानी
विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी के एफटीआई ग्राउंड में खिलाड़ियों के लिए बनाए गए ट्रैक रूट पर डीएफओ की पत्नी कई दिनों से गाड़ी चलाना सीख रही हैं।
विज्ञापन


सरकारी बोलेरो से ड्राइविंग सीख रहीं मेडम
मुख्य वन संरक्षक कुमाऊं ने प्रमुख वन संरक्षक से शिकायत की। एफटीआई में तैनात डीएफओ अशोक मेहर की पत्नी खिलाड़ियों के लिए बने ग्राउंड में सरकारी बोलेरो से ड्राइविंग सीख रही हैं।

इस बात की शिकायत खिलाड़ियों ने मुख्य वन संरक्षक कुमाऊं परमजीत से की। परमजीत ने बताया कि शनिवार को उन्होंने देर शाम तक खिलाड़ियों के लिए ट्रैक रूट तैयार कराया था।
विज्ञापन


रविवार की सुबह मेहर की पत्नी ने ट्रैक रूटों पर घंटों सरकारी गाड़ी पर हाथ साफ किया। उनके साथ चालक भी था। उन्होंने बताया कि शनिवार को एफटीआई के निदेशक केएस सामंत को एसएमएस कर शिकायत की गई थी, मगर कोई कार्रवाई नहीं हुई।
विज्ञापन


परमजीत ने बताया कि रविवार को खिलाड़ियों ने फिर शिकायत की। इस पर प्रमुख वन संरक्षक एसएस शर्मा से शिकायत की है। परमजीत ने बताया कि प्रमुख वन संरक्षक को पूरे प्रकरण से अवगत करा दिया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें