फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फॉरेस्ट गार्ड भर्ती में घपले को लेकर एनएसयूआई कार्यकर्ताओं का हंगामा, पुलिस ने हिरासत में लिया

Sun, 23 Feb 2020 01:27 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
एनएसयूआई कार्यकर्ताओं को हिरासत में लेती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

उत्तराखंड में फॉरेस्ट गार्ड भर्ती परीक्षा में धांधली को लेकर एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने रोष जताया है। कार्यकर्ताओं ने वनमंत्री हरक सिंह रावत के यमुना कॉलोनी स्थित आवास के बाहर उनके खिलाफ प्रदर्शन कर नारेबाजी की। कार्यकर्ताओं ने वनमंत्री से इस्तीफे की मांग भी की।

विज्ञापन


इसके चलते वहां हंगामा शुरू हो गया। पुलिस ने कार्यकर्ताओं को आगे बढ़ने से रोका तो कार्यकर्ता पुलिस से भी भिड़ गए। मामला अधिक बढ़ने पर पुलिस ने उत्तराखंड मे एनएसयूआई के महासचिव आयुष गुप्ता समेत कई कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया। वहीं, अन्य कार्यकर्ता सड़क पर ही धरने पर बैठ गए।

विज्ञापन

एनएसयूआई करेगी गैरसैंण में विधानसभा घेराव

हाल में सामने आई फॉरेस्ट गार्ड भर्ती परीक्षा में धांधली के खिलाफ भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन(एनएसयूआई) गैरसैंण में घेराव करेगी। शनिवार को हुई प्रदेश व जिला कार्यकारिणी की बैठक में इस पर फैसला लिया गया।

बैठक में लगातार निष्क्रिय चल रहे प्रदेश व जिला पदाधिकारियों को पदमुक्त किया गया। संगठन के पुनर्गठन पर चर्चा हुई। एनएसयूआई ने आगामी चार मार्च को गैरसैंण में होने जा रहे विधानसभा सत्र के दौरान फॉरेस्ट गार्ड भर्ती परीक्षा धांधली के विरोध, कॉलेजों में शिखकों की नियुक्ति न होने, एससी, एसटी स्कॉलरशिप के मामले पर विधानसभा घेराव की घोषणा की। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें