फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनआरआई महिला ने पति पर लगाया उत्पीड़न का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
ऑस्ट्रेलिया में रहने वाली एक महिला ने पति पर दहेज उत्पीड़न और गबन का आरोप लगाया है। पुलिस ने आरोपी पति व उसके परिवार वालों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

आस्था जोशी निवासी मेलबर्न आस्ट्रेलिया (देहरादून में वसंत विहार निवासी) ने पुलिस को बताया कि उनकी शादी रोहित भारद्वाज निवासी विजय पार्क के साथ वर्ष 2016 में हुई थी। वह रोहित को वर्ष 2004 से जानती थीं। वर्ष 2007 में वह आस्ट्रेलिया में पढ़ाई और नौकरी करने लगी। पढ़ाई पूरी होने के बाद वह बैंक में नौकरी करने लगी। वर्ष 2014 में उसने रोहित के कहने पर उसके खाते में 37 लाख रुपये भी जमा किए थे। 2016 में शादी के बाद से ही रोहित उसे परेशान करने लगा। आरोप है कि उसके परिवार वालों ने भी मारपीट की। धोखाधड़ी से उसकी गाड़ी भी अपने नाम करा ली। इंस्पेक्टर वसंत विहार देवेंद्र चौहान ने बताया कि महिला की शिकायत पर रोहित व उसकी मां सविता व बहन प्रियंका के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें