फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand: अब राष्ट्रीय स्तर पर तेज होगी पुरानी पेंशन बहाली की लड़ाई, प्रभारी और सह प्रभारी किए गए नियुक्त

Tue, 17 Sep 2024 09:20 AM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून

सार

पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक राष्ट्रीय स्तर पर पुरानी पेंशन बहाली की लड़ाई तेज करने का निर्णय लिया गया। मोर्चा के सभी राज्यों में प्रभारी और सह प्रभारी भी नियुक्त किए गए।

विज्ञापन
मीटिंग ( फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पुरानी पेंशन बहाली की लड़ाई अब राष्ट्रीय स्तर पर और तेज की जाएगी। राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की दिल्ली में आयोजित बैठक में यह निर्णय लिया गया। बैठक की अध्यक्षता बीपी सिंह रावत ने की।

विज्ञापन


कई राज्यों तमिलनाडु, कर्नाटक, मध्य प्रदेश, उत्तराखंड, राजस्थान, छत्तीसगढ़, जम्मू कश्मीर, पंजाब, उत्तर प्रदेश, नागालैंड, गुजरात, तेलंगाना, हरियाणा, हिमाचल, बिहार के प्रदेश प्रभारी, अध्यक्ष और प्रदेश महामंत्री, प्रदेश संयोजक भी बैठक में उपस्थित हुए।

बैठक में ज्वाइंट फोरम के राष्ट्रीय महासचिव शिव गोपाल मिश्र को बुलाया गया था। उन्होंने मोर्चा की कसरत की प्रशंसा की। बैठक में मुख्य रूप से ओपीएस बहाली के लिए संघर्ष जारी रखने का निर्णय लिया गया। सभी राज्यों के लिए प्रभारी और सह प्रभारी की नियुक्ति की गई।

ये भी पढ़ें...आफत बनकर टूटा मानसून: उत्तराखंड में राष्ट्रीय राजमार्गों पर 200 भूस्खलन जोन, पिथौरागढ़ में हालात ज्यादा गंभीर

उत्तराखंड के प्रभारी बिक्रम सिंह रावत को चार राज्यों जम्मू कश्मीर, हिमाचल, पंजाब और हरियाणा का प्रभारी भी नियुक्त किया गया। उत्तराखंड के सह संयोजक जसपाल सिंह गुसांई को सह प्रभारी नियुक्त किया गया। बैठक प्रदेश महामंत्री सीताराम पोखरियाल, प्रदेश प्रभारी बिक्रम सिंह रावत, प्रदेश सह संयोजक जसपाल सिंह गुसांई, प्रदेश सदस्य शिव सिंह राणा शामिल हुए।

विज्ञापन
विज्ञापन


 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें