फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब रात में भी होगा स्मार्ट सिटी का काम

विज्ञापन
विज्ञापन
देहरादून। स्मार्ट सिटी परियोजना के तहत अब शहर में रात को भी काम होंगे। निर्माण कार्योंको जल्द से जल्द पूरा करने के लिए सीईओ डॉ. आशीष कुमार श्रीवास्तव ने इसके निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

स्मार्ट सिटी के सीईओ डॉ. आशीष कुमार श्रीवास्तव ने शनिवार को निर्माण कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने सभी परियोजनाओं को तय समय सीमा और उच्च गुणवत्ता के धयान रखने के निर्देश दिए। ईसी रोड पर बहल चौक से नैनीज बेकरी और परेड ग्राउंड के तीनों तरफ की रोड पर मल्टी यूटिलिटी डक्ट, सीवर लाइन और पेयजल के कार्य प्राथमिकता के आधार पर पूरे करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इसके तुरंत बाद सड़क निर्माण किया जाए। वीवीआईपी स्टेज का काम प्राथमिकता से किए जाएं, ताकि 26 जनवरी 2021 को गणतंत्र दिवस की परेड नए मैदान में हो सके। उन्होंने निर्माण यूनिट पेयजल निगम की धीमी प्रगति पर नाराजगी जताई और काम में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जल संस्थान के 206 नलकूप और छह पंपिंग स्टेशन को पूरी तरह ऑटोमेटिक बनाने, लगभग 70 जलाशयों से स्वचालित आपूर्ति और स्काडा के माध्यम से कंट्रोल रूम से संचालित करने की परियोजना पर काम शुरू हो गया है। पहले चरण में नलकूपों पर डेप्थ सेंसर, फ्लो मीटर और एनर्जी मीटर लगाने का काम किया जाएगा। उसके बाद दूसरे चरण में एनर्जी एफिशिएंट पंप व मोटर लगाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें