फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: अभी रोडवेज कर्मियों को एक माह का मिलेगा वेतन

विज्ञापन
विज्ञापन
देहरादून। परिवहन निगम कर्मियों को दो महीने से वेतन नहीं मिला है। अब अक्तूबर का महीना भी खत्म होने वाला है। ऐसे में तीन महीने का वेतन लंबित हो जाएगा। वहीं, रोडवेज प्रबंधन के अनुसार सोमवार से कर्मचारियों को एक महीने का वेतन देने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।
विज्ञापन

परिवहन निगम में नियमित, संविदा, आउटसोर्स के माध्यम से करीब छह हजार कर्मचारी कार्य करते हैं। संबंधित कर्मचारियों का एक महीने का वेतन करीब 13 करोड़ होता है। रोडवेज की आर्थिक स्थिति खराब होने के कारण कर्मचारियों को वेतन लंबे समय से नियमित तौर पर नहीं मिल पा रहा है। वर्तमान में दो महीने से कर्मचारियों को वेतन नहीं मिला है, जबकि तीसरा महीना भी पूरा होने वाला है। वेतन नहीं मिलने से कर्मचारियों को आर्थिक दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। जबकि अगले महीने त्योहार है।
-
आज से वेतन मिलने की उम्मीद
अब परिवहन निगम मुख्यालय ने एक महीने का वेतन देने की तैयारी की है। रोडवेज महाप्रबंधक संचालन क्रांति सिंह ने बताया कि सोमवार से कर्मचारियों को एक महीने का वेतन देना शुरू कर दिया जाएगा। त्योहार के समय अगर आय बेहतर हुई तो उससे भी कर्मचारियों के लंबित वेतन का भुगतान किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें