फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देहरादून: अब बार-बार नहीं खुदेंगी सड़कें, बन रहा मास्टर प्लान, पीएम गतिशक्ति से जुड़ेंगे 102 नगर निकाय

Sat, 07 Oct 2023 03:21 PM IST
रेनू सकलानी आफताब अजमत, अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून

सार

प्रदेश के 102 नगर निगम, नगर पालिका व नगर पंचायतों को पीएम गति शक्ति मास्टर पोर्टल से जोड़ा जा रहा है। निदेशक शहरी विकास नितिन भदौरिया ने सभी निकायों को पत्र भेजकर इस मास्टर पोर्टल के लिए समन्वयक बनाने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : file photo
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शहरों में नई सड़क बनने के बाद बिजली, पानी, गैस या पेयजल लाइन के लिए उसकी बार-बार खुदाई नहीं होगी। इस समस्या से निजात दिलाने के लिए पीएम गति शक्ति मास्टर पोर्टल के माध्यम से हर नगर निकाय का मास्टर प्लान बन रहा है।

इस प्लान के तहत शहरों में डक्ट बनाई जाएंगी, जिनके माध्यम से ही बिजली, पानी, दूरसंचार संबंधी सेवाएं दी जाएंगी। प्रदेश के 102 नगर निगम, नगर पालिका व नगर पंचायतों को पीएम गति शक्ति मास्टर पोर्टल से जोड़ा जा रहा है। निदेशक शहरी विकास नितिन भदौरिया ने सभी निकायों को पत्र भेजकर इस मास्टर पोर्टल के लिए समन्वयक बनाने के आदेश दिए हैं।

अलग-अलग सड़कों पर डक्ट बनाईं जाएंगी

विज्ञापन

इन सभी को भास्कराचार्य इंस्टीट्यूट फॉर स्पेस एप्लीकेशन एंड जियो इंफॉर्मेटिक्स (बाईसेज-एन) की ओर से प्रशिक्षण दिया जाएगा। सभी निकायों में बिजली, पानी, सीवेज, दूरसंचार, ऑप्टिकल केबल, गैस आदि की लाइन का मास्टर प्लान बनेगा, जिसकी जानकारी पोर्टल पर उपलब्ध होगी।

इस मास्टर प्लान के तहत ही हर शहर में अलग-अलग सड़कों पर डक्ट बनाईं जाएंगी। इसके बाद अगर कोई कंपनी किसी निकाय में अपनी लाइन बिछाना चाहती है तो खुदाई के बजाए वह इस डक्ट के माध्यम से अपना काम कर सकेगी।

ये भी पढ़ें...हरिद्वार:  स्कूल में घुसा गुलदार, घबराए छात्रों ने मचाया शोर, शिक्षिका ने हिम्मत दिखाकर बच्चों को किया सुरक्षित

पलटन बाजार में बनी है पहली डक्ट
स्मार्ट सिटी देहरादून परियोजना के अंतर्गत पलटन बाजार में पहली डक्ट बनाई गई है। इसके माध्यम से ही बिजली, पेयजल की लाइन, दूरसंचार कंपनियों की लाइन गुजारी गई हैं। इसका फायदा ये हुआ कि अब पलटन बाजार की सड़क को बार-बार खोदने की जरूरत नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें