फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेल, शैंपू लीजिए और बिजली का बिल जमा कीजिए

Thu, 20 Feb 2014 10:01 AM IST
मनमीत रावत/ अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
घर का राशन, तेल, शैंपू लेने पास के डिपार्टमेंटल स्टोर पर जा रहे हैं तो जेब में बिजली का बिल भी रख लें।
विज्ञापन


जी हां, मार्च से राजधानी देहरादून के के 180 डिपार्टमेंटल स्टोरों पर बिजली के बिल जमा करने की सुविधा शुरू होने वाली है। इससे न सिर्फ बिजली दफ्तरों की लंबी कतारों से छुटकारा मिलेगा, बल्कि रात दस बजे तक भी बिल जमा कराए जा सकेंगे।

आउटसोर्सिंग से किया जाएगा पूरा काम

ऊर्जा निगम ने शहरभर में 180 डिपार्टमेंटल की सूची तैयार कर ली है। पूरा काम आउटसोर्सिंग से किया जाएगा। इसका सबसे ज्यादा लाभ उन लोगों को होगा, जिन्हें बिल जमा कराने के लिए दफ्तर से छुट्टी लेनी पड़ती थी।

पढ़ें, आम आदमी के हक से मंत्रीजी के पति व बेटे की जेब हरी

अब उपभोक्ता शाम पांच बजे छुट्टी के बाद भी डिपार्टमेंटल स्टोर में बिल जमा करा सकेंगे। आउटसोर्सिंग कंपनी और स्टोर संचालक को बिल से कुछ कमीशन दिया जाएगा।

पढ़ें, जल्दी करें, एम्स को चाहिए 672 डॉक्टर

निगम के जीएम कामर्शियल संजय टम्टा ने बताया कि प्रोजेक्ट को फाइनल टच दिया जा रहा है। जल्द ही स्टोरों की लिस्ट जारी की जाएगी। संभवत: मार्च से यह सुविधा शुरू कर दी जाएगी।

ऑनलाइन बिलिंग को भी बेहतर रेस्पांस

ऊर्जा निगम ने कुछ समय पूर्व ही ऑनलाइन बिलिंग सुविधा शुरू की है। इस योजना को भी उपभोक्ताओं से अच्छा रेस्पांस मिल रहा है।

इस व्यवस्था में डेबिट कार्ड के जरिये बिल जमा किया जाता है। हालांकि, निगम अधिकारियों के मुताबिक अभी इस सुविधा का फायदा पॉश इलाके में रहने वाले लोग ही ज्यादा उठा रहे हैं।

हाथोंहाथ ठीक होगा बिजली का बिल

बिजली के बिल में गड़बड़ी से परेशान हैं और विभाग के चक्कर काटते-काटते थक चुके हैं तो आपके लिए राहत भरी खबर है।

पढ़ें, जल्दी करें, एम्स को चाहिए 672 डॉक्टर

ऊर्जा निगम अब आपके गांव या मोहल्ले में ‘जनता दरबार’ लगाएगा, जहां आपकी हर शिकायत का समाधान किया जाएगा। पहले चरण में देहरादून, हरिद्वार, कोटद्वार, उत्तरकाशी जिले में कैंप लगाए जाएंगे।

पढ़ें, आम आदमी के हक से मंत्रीजी के पति व बेटे की जेब हरी

ऊर्जा निगम से लोगों की नाराजगी पुरानी है। कभी मीटर खराब तो कभी बिल ज्यादा। बिजली के झूलते तार और जर्जर खंभे बार-बार गुहार के बाद भी ठीक नहीं हो पाते।

पढ़ें, हाइब्रिड बीज से गेहूं की जगह उग आई 'खतरनाक' घास

ऐसी ही कुछ शिकायतें मिलने पर मुख्यमंत्री ने ऊर्जा निगम को जनता दरबार लगाने का निर्देश दिया है। महाप्रबंधक गढ़वाल एमके जैन ने बताया जनता दरबार में अधिशासी अभियंता, जेई और उस क्षेत्र के कर्मचारी मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन

देहरादून में यहां लगेगा जनता दरबार

दिनांक - स्थान
20 फरवरी - अग्रवाल धर्मशाला, डोईवाला व ऋषिकेश
22 फरवरी - नवादा, देहरादून
24 फरवरी - आराघर, देहरादून
25 फरवरी - निरंजनपुर, देहरादून
25 फरवरी - मेंहूवाला, देहरादून
25 फरवरी - सिमल चोर, कोटद्वार
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें