फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिना पूर्व सूचना के निर्माण कार्य करने, जलसंस्थान की लाइन क्षतिग्रस्त करने के मामले में गेल कंपनी को कारण बताओ नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन
राजधानी के विभिन्न इलाकों में बिना पूर्व सूचना के निर्माण कार्य कराए जाने और निर्माण कायों के दौरान अधिकारियों की लापरवाही से जलसंस्थान की पाइप लाइने टूटने की वजह से आम लोगों को दिक्कतों को गंभीरता से लेते हुए जिलाधिकारी डॉ राजेश कुमार ने गेल गैस कंपनी कंपनी को कारण बताओ नोटिस जारी कर दिया है। इतना ही नहीं जिलाधिकारी डॉ आर राजेश कुमार का यह भी कहना है कि यदि गेल गैस कंपनी अधिकारियों द्वारा संतोषजनक जवाब नहीं दिया गया तो कंपनी अधिकारियों के खिलाफ मुकदमा भी दर्ज कराया जाएगा।
विज्ञापन

बता दें कि गेल गैस कंपनी की ओर से राजधानी के विभिन्न इलाकों में गैस की पाइप लाइनें बिछायी जा रही हैं। जिसके लिए कंपनी अधिकारियों की मौजूदगी में सड़कों की खुदाई कर पाइप लाइनों को बिछाया जा रहा हैै। लेकिन कंपनी के अधिकारियों ने बलबीर रोड स्थित टी जंक्शन पर बिना पूर्व सूचना के ना सिर्फ खुदाई कर डाली, वरन कंपनी अधिकारियों की लापरवाही के चलते देहरादून स्मार्ट सिटी परियोजना की राइजिंग मेन तथा जलसंस्थान की पाइप लाइन क्षतिग्रस्त हो गई। जिसकी वजह से बड़ी मात्रा में ना सिर्फ पानी की बर्बादी हुई, वरन इलाके के लोगों को पानी की समस्याओं से सामना करना पड़ा।
आखिरकार मामला जिलाधिकारी व स्मार्ट सिटी परियोजना के सीईओ डॉ राजेश कुमार तक पहुंचा तो उन्होंने अधिकारियों को भी मौके पर भेजकर जांच कराई। जांच में शिकायतें सही पाई गई। जिलाधिकारी डॉक्टर आर राजेश कुमार ने बताया कि गेल गैस कंपनी के अधिकारियों की इस लापरवाही को गंभीरता से लेते हुए उन्हें नोटिस जारी कर दिया गया है। साथ ही उनका यह भी कहना है कि यदि कंपनी अधिकारियों की ओर से संतोषजनक नहीं दिया गया तो उनके खिलाफ मुकदमा भी दर्ज कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें