स्मार्ट सिटी परियोजना के तहत राजधानी मतें करोड़ों रुपये की लागत से कराए जा रहे निर्माण कार्यो में बरती जा रही हीलाहवाली पर अब सीईओ/ जिलाधिकारी डॉ. आर राजेश कुमार ने कार्रवाई शुरू कर दी है। स्मार्ट सिटी परियोजना के निर्माण कार्यों में बरती जा रही शिथलिता को गंभीरता से लेते हुए जिलाधिकारी/मुख्य कार्यकारी अधिकारी स्मार्ट सिटी परियोजना डॉ0 आर राजेश कुमार ने ब्रिज एण्ड रूफ कंपनी
(बीएनआर) के विरूद्ध एफआईआर दर्ज करने के आदेश दिए ।
इतना ही नहीं सीईओ/ जिलाधिकारी के आदेश पर स्मार्ट सिटी परियोजना के अधिकारियों की ओर से कंपनी ेक खिलाफ पलटन बाजार कोतवाली में मुुकदमा दर्ज करा दिया है। दूसरी ओर बीएनआर कंपनी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराए जाने के बाद स्मार्ट सिटी परियोजना के निर्माण कार्यो से जुड़ी तमाम कंपनियों के अधिकारियों में हड़कंप मच गया है।
बता दें कि स्मार्ट सिटी परियोजना के सीईओ / जिलाधिकारी डॉ. आर राजेश कुमार ने पिछले दिनों परियोजना से जुड़े तमाम निर्माण कार्यो का अधिकारियों के साथ निरीक्षण किया था। जिलाधिकारी ने स्थलीय निरीक्षण के दौरान संबंधित कार्यदायी संस्थाओं के अधिकारियों के साथ ही संबंधित कम्पनियों के अधिकारियों को कार्यों में तेजी लाते हुए समयबद्धता के साथ निर्माण कार्यों को पूर्ण करने के निर्देश दिए थे। इसी कड़ी में जिलाधिकारी/मुख्य कार्यकारी अधिकारी ने निरीक्षण के दौरान ब्रिज एंड रूफ कम्पनी (बीएनआर) को राजपुर रोड़ पर गड्डों की मरम्मत और डामरीकरण करने का आदेश दिया था।
उन्होंने 21 फरवरी तक का समय कंपनी अधिकारियों को दिया था। लेकिन बीएनआर कंपनीके अधिकारियों ने जिलाधिकारी के आदेशों को दरकिनार कर सड़क की मरम्मत नही करायी। आखिरकार कंपनी अधिकारियों की इस लापरवाही को गंभीरता से लेते हुए जिलाधिकारी डॉ. आर राजेश कुुमार ने बीएनआर कंपनी के अधिकारियो के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने का आदेश दिया। जिलाधिकारी के आदेश पर स्मार्ट सिटी परियोजना के अिधिकारियों की ओर से कंपनी अधिकारियों के खिलाफ मुकदमा भी दर्ज कराया दिया गया है।