फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun: दल-बदल कानून के तहत विधायक उमेश कुमार को नोटिस, विधानसभा ने तीन सप्ताह के भीतर मांगा जवाब

Fri, 16 Dec 2022 08:29 AM IST
रेनू सकलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

रविंद्र सिंह की याचिका पर विधानसभा ने विधायक उमेश कुमार को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। विधानसभा सचिव हेमचंद्र पंत ने इसकी पुष्टि की है। खानपुर विधानसभा सीट से विधायक उमेश कुमार ने निर्दलीय चुनाव लड़ा था।
विज्ञापन
notice - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विधानसभा ने खानपुर से निर्दलीय विधायक उमेश कुमार को दल-बदल कानून के तहत नोटिस भेजकर जवाब मांगा है। जिसमें उन्हें जवाब देने के लिए तीन सप्ताह का समय दिया गया। हरिद्वार जिले के पनियाला निवासी रविंद्र सिंह ने 26 मई 2022 को विधानसभा को याचिका दी थी कि खानपुर विधानसभा सीट से विधायक उमेश कुमार ने निर्दलीय चुनाव लड़ा था। जिसमें जीत हासिल कर विधायक चुने गए।

विज्ञापन


आरोप है कि विधायक उत्तराखंड जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं, जो दल-बदल कानून का उल्लंघन है। कहा कि निर्दलीय प्रत्याशी चुनाव जीतने के बाद किसी भी दल में शामिल नहीं हो सकते हैं। रविंद्र सिंह की याचिका पर विधानसभा ने विधायक उमेश कुमार को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है।

ये भी पढ़ें...उत्तराखंड: यूपी के इनामी बदमाश प्रिंस यादव के घर की कुर्की, फिर चला बुलडोजर, सारा सामान जब्त, तस्वीरें
विज्ञापन
विज्ञापन


विधानसभा सचिव हेमचंद्र पंत ने इसकी पुष्टि की है। उधर, विधायक उमेश कुमार का कहना है कि यह पुराना मामला है। विधानसभा शीतकालीन सत्र के दौरान नोटिस मिला था, जिसका जवाब देने के लिए विधानसभा से समय मांगा गया है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें