अगर आप आने वाले महीने-दो-महीने में घर या कार लोन लेना चाह रहे हैं तो यह खबर आपके ही लिए हैं। विभिन्न बैंकों ने अलग-अलग समयावधि के लिए प्रोसेसिंग फीस में छूट दी है।
SBI दे रहा छूट
यह फीस कुल लोन अमाउंट की कहीं 0.50 तो कहीं 0.51 प्रतिशत वसूली जा रही है। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (एसबीआई) की तरफ से कार लोन की प्रोसेसिंग फीस में छूट दी जा रही है, जो कि कुल लोन अमाउंट की 0.51 फीसदी है।
न्यूनतम 1020 या अधिकतम 10200 रुपए पर कैलकुलेट की जाती है। बैंक की तरफ से प्रोसेसिंग फीस के रूप में यह छूट आने वाली 31 दिसंबर तक मिलेगी। केनरा बैंक की तरफ से हाउसिंग लोन को आने वाली 31 जनवरी को प्रोसेसिंग फीस से मुक्त किया गया है।
फिलहाल यह लोन अमाउंट की 0.50 प्रतिशत वसूली जा रही है। न्यूनतम 1500 और अधिकतम 10000। बैंक यह छूट रिटेल लोन फेस्टिवल के तहत दे रहा है। यूनियन बैंक की तरफ से हाउसिंग लोन पर प्रोसेसिंग फीस चुकाने में आने वाली 31 मार्च तक छूट दी गई है।
ओरियंटल बैंक आफ कामर्स (ओबीसी) ने भी आने वाली 31 दिसंबर तक हाउसिंग और कार लोन को पूरी तरह प्रोसेसिंग फीस से मुक्त कर दिया है। अभी तक यह कुल लोन राशि का 0.50 वसूली जा रही थी।
लोन लेने वालों को प्रोसेसिंग फीस हजारों में चुकानी पड़ती है। फेस्टिव सीजन नवंबर से दिसंबर तक रहता है। ऐसे में उपभोक्ताओं को घर, कार खरीदने में छूट मददगार साबित होगी।
- अमन जौहर, शाखा प्रबंधक, ओरियंटल बैंक ऑफ कॉमर्स