डीएफओ स्तर पर होगा केस का निपटारा
निजी भूमि पर खड़े पड़ों को काटने के बाद वन विभाग की ओर से केस दर्ज कराया जाता है। केस की सुनवाई सिविल जज की कोर्ट में होती है। कानून में संशोधन के बाद ऐसे मामलों की सुनवाई प्रभागीय वन अधिकारी (डीएफओ) स्तर पर हो सकेगी। आरोपी के संतुष्ट न होने पर वन संरक्षक स्तर पर अपील कर सकता है।
हरेला की बैठक में सामने आया था विचार
जुलाई 2022 में हरेला पर्व के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम में वन मंत्री सुबोध उनियाल की अध्यक्षता में हुई बैठक में एक्ट में संशोधन का प्रस्ताव पास किया गया था। इसके बाद एक कमेटी की रिपोर्ट पर एक्ट में संशोधन की रूपरेखा तैयार कर शासन को सौंपी गई थी।
उत्तराखंड राज्य वृक्ष संरक्षण निधि की होगी स्थापना
उत्तर प्रदेश वृक्ष संरक्षण अधिनियम 1976 में संशोधन के साथ ही उत्तराखंड राज्य वृक्ष संरक्षण निधि (ट्री प्रोटेक्शन फंड) की भी स्थापना की जाएगी। इसके तहत जुर्माने की राशि इसी फंड में जमा की जाएगी। राशि का प्रयोग पौधरोपण संग वृक्ष संरक्षण आदि में किया जाएगा।
ये भी पढ़ें..Ayurveda University Scam: विवि के कॉर्पस फंड से रकम निकालकर बना दी बिल्डिंग, 50 करोड़ का घोटाला आया सामने
उत्तर प्रदेश वृक्ष संरक्षण अधिनियम 1976 में संशोधन के लिए राज्य मंत्रिमंडल ने हरी झंडी दे दी है। प्रदेश में नया कानून लागू करने के लिए अध्यादेश लाया जाएगा। विभाग स्तर पर इसे तैयार किया जा रहा है। शीघ्र ही लागू किया जाएगा। - आरके सुधांशु, प्रमुख सचिव, वन एवं पर्यावरण