अगर आप तृतीय केदार तुंगनाथ भगवान के दर्शन के लिए जाना चाहते हैं तो अपना इंतजाम खुद करके चलें। चोपता-तुंगनाथ पैदल मार्ग पर बारिश से बचने के लिए शेल्टर, शौचालय और मूत्रालय की कोई व्यवस्था नहीं है। तुंगनाथ जाने वाले तीर्थयात्रियों को पैदल मार्ग पर सुविधाओं का अभाव होने से परेशानी उठानी पड़ रही है।
12,070 फीट की ऊंचाई पर स्थित तुंगनाथ मंदिर पंचकेदारों में सबसे अधिक ऊंचाई पर होने के बाद भी रोड हेड के सबसे अधिक नजदीक है। अधिक ऊंचाई पर होने से यहां आक्सीजन की कमी महसूस होती है।
धाम में अक्सर दोपहर बाद बारिश के साथ तेज हवाएं चलती हैं। बावजूद इसके ट्रैक पर कहीं भी ओट लेने के लिए शेल्टर नहीं है।