जुदा हैं युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष
राष्ट्रीय अध्यक्ष की गंभीरता, उनकी लगन, मेहनत को देखकर नेताओं की जुबां पर उनकी बॉडी लैंग्वेज की चर्चा दिखी। जिसे एक युवा अध्यक्ष मानकर चल रहे थे, उनका अंदाज सबको भा गया। वे अपनों से अपनेपन के साथ ही एक सख्त नेतृत्वकर्ता के तौर पर भी नजर आए। साफ संदेश दे गए कि पार्टी लाइन पर चलकर कैसे देवभूमि में लगातार तीसरी जीत पक्की करनी है।
ये भी पढे़ं...BJP अध्यक्ष नितिन नवीन का उत्तराखंड प्रवास: आज टपकेश्वर मंदिर में किए दर्शन, बूथ अध्यक्ष के घर पहुंचे
विधायकों को सख्त संदेश, घर की बात कमरे के भीतर ही रखें
राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने विधायकों को सख्त संदेश दिया कि अगर कोई मनमुटाव है तो घर की बात कमरे के भीतर ही रखें। सोशल मीडिया या अन्य माध्यमों से बचें। उन्होंने साफ किया कि संगठन फोरम पर अपनी बात रखें। कोई भी विषय है तो पार्टी हाईकमान से ही चर्चा करें। आगामी चुनाव के मद्देनजर उन्होंने विधायकों की छवि को अहम करार देते हुए कहा कि इसी से पार्टी की छवि भी बनती है।