फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निठारी कांडः अधूरी रह गई कोली की मां की हसरत

Wed, 10 Sep 2014 03:03 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, मौलेखाल (अल्मोड़ा)
विज्ञापन
विज्ञापन
निठारी कांड में फांसी से पहले बेटे सुरेंद्र कोली से मिलने की मां कुंती देवी की हसरत पूरी नहीं हो सकी।
विज्ञापन


निठारी कांड में फांसी की सजा का इंतजार कर रहे सुरेंद्र कोली की मां कुंती को मेरठ ले जाकर बेटे से मिलाने के लिए समाजसेवी राष्ट्रीय लोक दल यूपी के महासचिव संजय कश्यप सोमवार को मंगरुखाल पहुंचे तो मगर प्रधान समेत कोई भी ग्रामीण कुंती देवी को लेकर संजय के साथ मेरठ जाने को तैयार नहीं हुआ।

इससे निराश संजय भी मंगलवार को वापस मुजफ्फरनगर लौट गए। मुजफ्फरनगर निवासी संजय कश्यप सोमवार को एक अन्य साथी के साथ मंगरुखाल पहुंचे थे। वह निठारी कांड में फांसी की सजा दिए जाने से पहले कुंती देवी की मुलाकात बेटे सुरेंद्र से करवाना चाहते थे।
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

मुलाकात नहीं करवा पाने का मलाल

संजय कश्यप और उनका साथी रात में गांव में ही रुके। उन्होंने ग्राम प्रधान से स्वयं अथवा किसी अन्य ग्रामीण को कुंती देवी के साथ मेरठ चलने का आग्रह किया, ताकि जेल में सुरेंद्र से मां कुंती देवी की मुलाकात हो सके, लेकिन उनके साथ मेरठ चलने के लिए प्रधान आनंद राम समेत कोई भी ग्रामीण तैयार नहीं हुआ।

संजय कश्यप ने बताया कि वह फांसी पर लटकाने से पहले सुरेंद्र से मां की मुलाकात करवाना चाहते थे, लेकिन कोई भी ग्रामीण के कुंती के साथ चलने को तैयार नहीं है।

मां बेटे की मुलाकात नहीं करवा पाने का उन्हें मलाल रहेगा। इससे पहले कुंती ने सुरेंद्र कोली के डेथ वारंट पर साइन करने से मना कर दिया था। वह चाहती है कि फांसी से पहले वह एक बार अपने बेटे से मिले।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें