दिल्ली के दिल दहला देने वाले निर्भया कांड में फांसी की सजा बरकरार रखने के सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर निर्भया के दून स्थित संस्थान में उसके साथ पढ़ने वाले छात्र-छात्राएं बेहद खुश हैं।
उन्होंने कहा कि अब उन्हें सुकून मिला है। निर्भया के टीचर भी सुप्रीम कोर्ट के फैसले से खुश हैं। निर्भया ने दून के एक निजी संस्थान से बैचलर ऑफ फिजियोथैरेपी का कोर्स किया था।
बैच के कई साथी उसी संस्थान में मास्टर ऑफ फिजियोथैरेपी का कोर्स कर रहे हैं। उसके बैच की नीलम पुनेठा का कहना है कि जब निर्भया के साथ हुई वह बर्बरता याद आती है तो दिल दहल जाता है।