फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: एनडीपीएस और चोरी समेत विभिन्न मामलों में नौ वारंटी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
- वारंटियों को न्यायालय के समक्ष किया जाएगा पेश
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

विकासनगर। कोतवाली पुलिस ने वारंटियों की धरपकड़ के लिए सोमवार को अभियान चलाया। टीम ने एनडीपीएस और चोरी समेत विभिन्न मामलों में नौ वारंटियों को गिरफ्तार किया। वारंटियों को न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा।
विज्ञापन

कोतवाली प्रभारी राजीव रौथाणा ने बताया कि एसएसपी ने वारंटियों की गिरफ्तारी के निर्देश दिए थे। ढकरानी निवासी अकबर पर वर्ष 2021 में एनडीपीएस अधिनियम, खालिद पर वर्ष 2018 में मारपीट, गाली-गलौज और धमकी, डांडा जीवनगढ़ निवासी साजिद पर वर्ष 2022 में एनडीपीएस अधिनियम, मेहूंवाला खालसा निवासी रामकुमार पर वर्ष 2019 में आबकारी अधिनियम, कुर्बान पर वर्ष 2024 में आयुध अधिनियम, ढकरानी निवासी अंजली पर वर्ष 2020 में लापरवाही से वाहन चलाने, व्यक्ति को घायल करने, ढकरानी निवासी महरूबा पर वर्ष 2018 में मारपीट, गाली-गलौज, धमकी, नवाबगढ़ निवासी राहिल पर वर्ष 2018 में चोरी और मंडी चौकी निवासी गोविंदा भाडटा पर आयुध अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई थी। आरोपी लंबे समय से न्यायालय के समक्ष पेश नहीं हो रहे थे। न्यायालय ने आरोपियों के खिलाफ गैरजमानती वारंट जारी किया था। वारंटियों को उनके घर और आसपास से गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें