फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: महिला कांग्रेस ने बढ़ते अपराध व कानून व्यवस्था पर भाजपा सरकार को घेरा

विज्ञापन
विज्ञापन
- प्रदेश अध्यक्ष ज्योति रौतेला ने कहा, अपराधियों में कानून का खौफ नहीं रहा
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
देहरादून। प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष ज्योति रौतेला ने प्रदेश में बढ़ते अपराध व कानून व्यवस्था के मुद्दे पर भाजपा पर तीखा प्रहार किया। उन्होंने कहा, अपराधियों में कानून का खौफ नहीं रहा है। पिछले एक माह के भीतर राजधानी देहरादून में दिनदहाड़े 10 से अधिक गंभीर अपराध व हत्या की घटनाएं हो चुकी हैं, लेकिन अपराधों को रोकने में पूरी तरह से विफल साबित हुई है।
सोमवार को कांग्रेस भवन में प्रेसवार्ता में ज्योति रौतेला ने कहा, देशभर में भाजपा के कई नेताओं व उनके करीबी लोगों पर महिलाओं के खिलाफ गंभीर अपराधों के आरोप लगे,। लेकिन इन मामलों को में न तो केंद्र सरकार और न ही संबंधित राज्य सरकारों ने कोई ठोस व निष्पक्ष कार्रवाई की है। देवभूमि उत्तराखंड में महिला अपराध लगातार बढ़ रहे हैं। इससे लोगों में भय का माहौल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रौतेला ने आरोप लगाया कि जब से भाजपा सत्ता पर काबिज हुई है, प्रदेश में आए दिन महिलाओं के साथ बलात्कार, हत्या व उत्पीड़न की घटनाएं सामने आ रही हैं, जो अत्यंत चिंताजनक हैं। विगत पांच वर्षों में महिला अपराध के सैकड़ों मामलों का दर्ज होना यह दर्शाता है कि महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने में भाजपा सरकार पूरी तरह असफल रही है। वर्ष 2021 से 2026 के बीच महिला अपराध की घटनाओं में लगातार बढ़ोतरी देखने को मिली है। हिमालयी राज्यों में महिला अपराध के मामले में उत्तराखंड पहले स्थान पर है। इस मौके पर महानगर अध्यक्ष उर्मिला थापा, जिलाध्यक्ष पूनम कंडारी, महासचिव सुशीला शर्मा, सावित्री थापा मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें