फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यात्री विमान का उड़ते वक्त खुला दरवाजा, पंतनगर एयरपोर्ट पर कराई इमरजेंसी लैंडिंग

Mon, 11 Feb 2019 08:47 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुद्रपुर
विज्ञापन
यात्री विमान की इमरजेंसी लैंडिंग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

पंतनगर एयरपोर्ट से यात्रियों को लेकर पिथौरागढ़ के लिए उड़ान भरने वाली एयर हेरीटेज की फ्लाइट का दरवाजा खुलने पर उसकी इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। इस दौरान दहशत में आए यात्रियों ने विमान लैंड होने के बाद राहत की सांस ली। हालांकि कंपनी के मैनेजर ने दरवाजा खुलने की बात को नकारते हुए तकनीकी दिक्कतों से इमरजेंसी लैंडिंग की बात कही है। बाद में पिथौरागढ़ की फ्लाइट भी रद कर दी गई।

विज्ञापन


 शनिवार सुबह 11:33 बजे पंतनगर एयरपोर्ट से एयर हेरीटेज का नौ सीटर विमान एचआई 406 ने पिथौरागढ़ के लिए उड़ान भरी थी। विमान में तीन महिलाओं सहित आठ यात्री सवार थे। उड़ान भरने के चंद मिनट के भीतर ही अचानक तेज आवाज से यात्री सहम गए।

विमान में पत्नी और बच्चे के साथ सफर कर रहे पिथौरागढ़ के यात्री पंकज चंद के मुताबिक अचानक तेज धमाके की आवाज हुई और दरवाजे का कुछ हिस्सा टूटकर अंदर की ओर गिरा और एक हिस्सा बाहर लटक गया। इससे विमान में सवार यात्रियों में दहशत हो गई। अचानक तेज हवा विमान के अंदर आ गई।

विज्ञापन

सभी यात्री डर के मारे बेहाल हो गए। इसके बाद आनन-फानन में विमान की पंतनगर एयरपोर्ट पर 11:42 बजे इमरजेंसी लैंडिंग करा दी गई और पिथौरागढ़ की फ्लाइट भी रद कर दी गई। इसके बाद यात्री अलग-अलग संसाधनों से गंतव्य को रवाना हो गए।

अचानक हुई घटना से एयर हेरीटेज के साथ ही एयरपोर्ट अधिकारियों में भी हड़कंप मच गया। काफी समय तक अधिकारियों ने एयरपोर्ट में खड़े विमान की जांच की। इधर एयर हेरीटेज के मैनेजर मोहित नेगी ने बताया कि फ्लाइट का दरवाजा नहीं खुला था बल्कि तकनीकी दिक्कतें आ गई थी।

इसी वजह से फ्लाइट की लैंडिंग करनी पड़ी थी। फ्लाइट में आई तकनीकी खामी को दुरुस्त करने के लिए देहरादून से इंजीनियर बुलाए गए हैं। एयरपोर्ट निदेशक एसके सिंह ने भी विमान का दरवाजा खुलने से इनकार करते हुए तकनीकी दिक्कत बताई है।  
 
विज्ञापन

अब 14 फरवरी को सुचारु होगी हवाई सेवा
एयर हेरीटेज की विमान में मामूली नहीं बल्कि बड़ी तकनीकी दिक्कत आई है। यही वजह रही कि विमान को मेंटीनेंस के लिए दिल्ली भेजा जा रहा है। कंपनी मैनेजर मोहित नेगी ने बताया कि मैंटीनेंस की वजह से हवाई सेवा 12 तक रद्द की गई है। 13 तारीख को बुधवार की वजह से सेवा नहीं चलती है। इसके बाद 14 फरवरी से हवाई सेवा सुचारु हो सकेगी।  

पूर्व में भी आ चुकी है तकनीकी दिक्कत
एयर हेरीटेज के विमान में तकनीकी दिक्कत का यह पहला मामला नहीं है। एक पखवाड़े पूर्व भी पंतनगर से पिथौरागढ़ के लिए आठ यात्रियों को लेकर रवाना हुए विमान में तकनीकी खराबी आ गई थी। इस वजह से पिथौरागढ़ जाने की बजाए विमान को वापस लौटना पड़ा था। तकनीकी खराबी ठीक करने के लिए इंजीनियर को बुलाना पड़ा था। इसके बाद कंपनी की हाइलेवल कमेटी में बुधवार को मेंटीनेंस की वजह से फ्लाइट बंद रखने का फैसला किया गया था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें