फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand: निहंग विवाद, यूकेडी नेता आशीष नेगी के खिलाफ केस दर्ज की तैयारी, बयान से मचा बवाल

Sat, 27 Jun 2026 06:21 PM IST
Renu Saklani संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्रप्रयाग।

सार

निहंग विवाद के बाद सोशल मीडिया पर हुए बयान को लेकर उत्तराखंड में एक नया विवाद खड़ा हो गया है। मामले में यूकेडी नेता आशीष नेगी के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज होने के बाद कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। वहीं दूसरी ओर सोशल मीडिया पर की जा रही टिप्पणियों को लेकर भी आपत्ति जताई है।
विज्ञापन
यूकेडी नेता आशीष नेगी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

निहंग विवाद के बाद दिए गए बयान को लेकर यूकेडी नेता आशीष नेगी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की तैयारी है। एएसपी सिरमौर योगेश रोल्टा ने बताया कि पांवटा साहिब के एक समाजसेवी परमजीत सिंह ने यहां पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई है।

विज्ञापन


शिकायत में आरोप लगाया गया है कि उत्तराखंड के आशीष नेगी ने सोशल मीडिया पर सिख धर्म के खिलाफ आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल किया। इसमें और भी विवरण दिए गए हैं। मामले में उचित कानूनी कार्रवाई शुरू की जा रही है।

वहीं दूसरी तरफ रुद्रप्रयाग जिले में युवा नेता मोहित डिमरी ने पुलिस अधीक्षक को ई-मेल भेजकर सोशल मीडिया पर उत्तराखंड और यहां के लोगों के खिलाफ अभद्र टिप्पणियां करने वालों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है। अपने शिकायती पत्र में उन्होंने कहा कि कुछ समय से सोशल मीडिया और सार्वजनिक मंचों पर उत्तराखंड के लोगों के खिलाफ आपत्तिजनक भाषा का प्रयोग किया जा रहा है। इससे देवभूमि की संस्कृति और सामाजिक सौहार्द प्रभावित हो रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ लोग जानबूझकर प्रदेश का माहौल खराब करने का प्रयास कर रहे हैं।
विज्ञापन


ये भी पढे़ं...Dehradun: निहंग सिखों ने सरकार को दिया दो दिन का अल्टीमेटम, चार गिरफ्तार साथियों की रिहाई की मांग
विज्ञापन


मोहित डिमरी ने कहा कि हाल ही में कर्णप्रयाग और नगरासू प्रकरण पर दिए गए आशीष नेगी के बयान को तोड़-मरोड़कर पेश किया जा रहा है, जबकि वह देवभूमि के स्वाभिमान की बात कर रहे थे। उन्होंने मांग की कि सोशल मीडिया पर अभद्र टिप्पणी और धमकी देने वालों की पहचान कर उनके खिलाफ आईटी अधिनियम और भारतीय न्याय संहिता की सुसंगत धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की जाए।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें