फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑडियोट्री से लैस होने वाला देश का पहला संस्थान बनेगा दून का एनआईईपीवीडी, जानिए इसकी खासियत

Wed, 28 Nov 2018 09:24 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
d - फोटो : Reuters
विज्ञापन

राष्ट्रीय दृष्टि दिव्यांगजन सशक्तीकरण संस्थान (एनआईईपीवीडी) में अब न तो कोई दृष्टि बाधित भटकेगा और न ही किसी हादसे का शिकार होगा।

विज्ञापन


47 एकड़ का यह देश का पहला ऐसा परिसर बनने जा रहा है जो कि ऑडियोट्री से लैस होगा। यानी हर इमारत से अलग आवाज निकलेगी। संस्थान का दावा है कि यौन उत्पीड़न के मामले प्रकाश में आने के बाद सीसीटीवी लगाने सहित कई ऐसे कदम उठाए गए हैं, जिनसे बच्चों को सुरक्षा मिलेगी।

एनआईईपीवीडी के निदेशक प्रो. नचिकेता राउत ने बताया कि पूरे परिसर में 121 सीसीटीवी लगा दिए गए हैं। परिसर की ऑडियोट्री मैपिंग की जा रही है। इसके तहत हर इमारत का अलग कोड होगा। इस कोड के तौर पर क्लासिकल म्यूजिक को चुना गया है। मसलन, अगर बच्चा प्रशासनिक भवन के पास आएगा तो उसे बांसुरी की आवाज सुनाई देगी। अगर वह किसी अन्य इमारत के पास जाएगा तो उसे तबला सुनाई देगा। वह रास्ता न भटके, गलत या सुनसान जगह न पहुंचे, इसके लिए हर इमारत में अलग संगीत बजेगा।

विज्ञापन

भिभावक और शिक्षकों की समिति गठित

संस्थान में अभिभावक और शिक्षकों की समिति गठित की गई है। समिति की हर अंतराल पर बैठक बुलाई जा रही है। निदेशक प्रो. नचिकेता ने बताया कि बैठक में आए अभिभावकों ने अतिरिक्त कक्षा की जरूरत होने पर खुद पढ़ाने की इच्छा भी जताई है। इस बैठक का यह भी फायदा है कि अभिभावक बच्चों से मिल लेते हैं ताकि कोई परेशानी हो तो उन्हें पता चल सके। इसके अलावा संस्थान में जल्द ही अनुशासन समिति का गठन किया जा रहा है।

एनआईईपीवीडी का रेडियो स्टेशन भी बनेगा हमराह 
एनआईईपीवीडी का 91.5 हैलो दून कम्यूनिटी रेडियो स्टेशन भी बच्चों का हमराह बनेगा। रेडियो स्टेशन के स्पीकर बाहर राजपुर रोड और पीछे कैनाल रोड पर लगाए जा रहे हैं। अगर बच्चा किसी वजह से संस्थान से बाहर निकल जाएगा तो वह आसानी से पहचान लेगा। 
विज्ञापन

हर 12 घंटे में शिकायत पर नजर

संस्थान के प्रत्येक हॉस्टल में शिकायत पेटिका लगा दी गई है। हर शिकायत पेटिका की जांच के लिए शिक्षक तैनात कर दिए गए हैं। शिकायत पेटिका के पास रजिस्टर रख दिया गया है। बच्चा ब्रेल लिपि या हाथ से लिखकर यहां शिकायत दर्ज करा सकता है। इस शिकायत का अपडेट 12 घंटे के भीतर लिया जा रहा है। खुद निदेशक भी रजिस्टर चेक कर रहे हैं।

यौन शोषण का आरोपी छात्र सस्पेंड
एनआईईपीवीडी के एक छात्र द्वारा सहपाठी छात्रा के यौन शोषण मामले में संस्थान ने कार्रवाई की है। निदेशक  ने आरोपी छात्र को एक सेमेस्टर के लिए सस्पेंड कर दिया है। निलंबन की समयसीमा पूरी होने पर भी छात्र को दाखिले से पहले अनुमति लेनी होगी। उधर, आरोपी छात्र मुकदमा दर्ज होने के बाद से फरार चल रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें