फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएचसी के शौचालय में मिला नवजात का शव, सीसीटीवी में दिखा कुछ ऐसा सकते में पुलिस

Wed, 28 Nov 2018 09:15 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, डोईवाला
विज्ञापन
public toilet
विज्ञापन

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) के शौचालय में मंगलवार को एक नवजात का शव मिलने से हड़कंप मच गया।

विज्ञापन


अस्पताल प्रशासन सीसीटीवी कैमरों की मदद से जानकारियां जुटाने की बात कह रहा है। वहीं मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने जांच की बात कही है। 

जानकारी के मुताबिक मंगलवार दोपहर हिमालयन अस्पताल जौलीग्रांट के अधीन संचालित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र डोईवाला में ओपीडी चल रही थी। इसी बीच किसी ने पुरुष शौचालय में नवजात का शव पड़ा होने सूचना दी।

अस्पताल परिसर में अफरातफरी मच गई

इस खबर से अस्पताल परिसर में अफरातफरी मच गई। आननफानन अस्पतालकर्मियों ने चिकित्सा अधीक्षक को सूचना दी।

मौके पर पहुंचे चिकित्सा अधीक्षक डॉ. केएस भंडारी ने नवजात का शव शौचालय से निकलवाया और मामले की तहरीर कोतवाली डोईवाला को सूचना दी।

चिकित्सा अधीक्षक डॉ. केएस भंडारी के अनुसार नवजात करीब सात महीने का है और लिंग स्पष्ट नहीं है। सीसीटीवी फुटेज में विक्रम से उतरकर दो महिलाएं अस्पताल आती हुई दिखाई दे रही हैं।
विज्ञापन

पोस्टमार्टम गृह में रखा गया नवजात का शव

प्रथमदृष्या इन्हीं महिलाओं की करतूत सामने आ रही है। हालांकि अभी तक इसकी पुष्टि नहीं हो सकी है। स्टॉफ से पूछताछ के बाद मामले के संबंध में उच्चाधिकारियों को अवगत करा दिया गया। पुलिस भी अपने स्तर से जांच कर रही है। नवजात का शव पोस्टमार्टम गृह में रखा गया है। 

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र डोईवाला के पुरुष शौचालय में नवजात के शव मिलने के मामले को गंभीरता से लिया जा रहा है। पुलिस में रिपोर्ट कर दी गई है। विभागीय स्तर पर भी घटना की जांच कराई जाएगी।
- डॉ. एसके गुप्ता, मुख्य चिकित्सा अधिकारी, देहरादून
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें