फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनएच-74 घोटाला: 90 लाख मुआवजा दिलाकर वकील ने लिया इतना कमीशन कि सकते में आए जांच अधिकारी  

Fri, 21 Sep 2018 08:01 AM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, रुद्रपुर
विज्ञापन
nh 74 scam
विज्ञापन

एनएच-74 भूमि मुआवजा घोटाले में गलत तरीके से मुआवजा लेने वाले काश्तकारों के खिलाफ कार्रवाई में जुटी एसआईटी ने बाजपुर तहसील के एक वकील को भी अपने रडार पर लिया है।

विज्ञापन


एसआईटी के अनुसार, वकील ने बिचौलिये की भूमिका निभाकर किसान की भूमि का बैक डेट में 143 कराने के बाद उसे 90 लाख का मुआवजा दिलाया। इसकी एवज में 40 लाख रुपये कमीशन लिया। यह वकील करीब आठ माह से विदेश में है।

भूमि मुआवजा घोटाले में किसानों की धरपकड़ के लिए एसआईटी ने 18 किसानों के खिलाफ कोर्ट से गैर जमानती वारंट लेने के साथ ही काशीपुर तहसील के तीन काश्तकारों के खिलाफ कोर्ट से कुर्की का आदेश लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

वकील ने 40 लाख का कमीशन लिया

इनमें दो काश्तकारों ने बृहस्पतिवार को नैनीताल स्थित विशेष भ्रष्टाचार निवारण कोर्ट में सरेंडर की अर्जी दाखिल की है। सूत्रों के अनुसार एनबीडब्ल्यू के आधार पर एसआईटी ने बीते बुधवार को विवेचना में आरोपी बनाए गये बाजपुर तहसील के केलाखड़ा निवासी काश्तकार नन्हे के घर पर दबिश दी।

यहां नन्हे एसआईटी की पकड़ में नहीं आया। पूछताछ में नन्हे के परिजनों ने एसआईटी के सामने खुलासा किया कि बाजपुर तहसील के ही एक वकील ने नन्हे की भूमि का बैक डेट में 143 कराने के बाद उसे 90 लाख रुपये मुआवजा दिलवाया था। इसके एवज में वकील ने 40 लाख का कमीशन लिया। 

इधर, एसआईटी की जांच में पता चला कि संबंधित वकील आठ माह से विदेश में है। प्रकरण से संबंधित अन्य किसानों की धरपकड़ के लिए भी एसआईटी की दबिश जारी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें