फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ध्यान दें, चार धाम जाने वाले यात्री वाहनों की पांच दिन हरिद्वार में नो एंट्री, पीछे है ये वजह

Wed, 12 Jun 2019 08:39 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

सोमवती अमावस्या में जाम की वजह से फजीहत झेल चुकी पुलिस अब वह हालात दोहराना नहीं चाहती। इसलिए हरिद्वार में ट्रैफिक का दबाव कम करने के लिए अगले पांच दिन चार धाम जाने वाले यात्री वाहनों की नो एंट्री रहेगी।

विज्ञापन


दिल्ली से बदरीनाथ केदारनाथ जाने के लिए वाहनों को मेरठ, मीरापुर, बिजनौर, कोटद्वार, पौड़ी से होते हुए श्रीनगर भेजा जाएगा। ठीक इसी तरह यमुनोत्री गंगोत्री के लिए वाहनों को मेरठ, रामपुर तिराहा, देवबंद, बिहारीगढ़, देहरादून, विकासनगर, नैनबाग से भेजा जाएगा।
 

दरअसल, बुधवार और गुरुवार को कुंभनगरी में गंगा दशहरा और निर्जला एकादशी का स्नान है। इसके साथ ही वीकेंड पर पर्यटकों की भीड़ रहने का भी अंदेशा है। इसे देखते हुए पांच दिन के लिए चार धाम यात्रा को जाने वाले यात्री वाहनों के लिए नया प्लान तैयार किया गया है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जन्मेजय प्रभाकर खंडूरी के मुताबिक पुलिस मुख्यालय स्तर से वेस्ट यूपी के पुलिस अधिकारियों के साथ इस संबंध में बातचीत भी हो चुकी है। सीमावर्ती क्षेत्रों में पुलिस फोर्स की तैनाती कर दी गई है। जगह जगह साइन बोर्ड भी लगाए जा रहे हैं, ताकि श्रद्धालुओं को दिक्कत न हो।

जाम से बचने के लिए वैकल्पिक मार्ग

पुलिस ने बुधवार को गंगा दशहरा के स्नान के दौरान बाहरी राज्यों से आने वाले श्रद्धालुओं को वैकल्पिक मार्ग सुझाए हैं।

गढ़वाल रेंज के आईजी अजय रौतेला ने इस संबंध में मंगलवार को एडवाइजरी जारी की है। उन्होंने केदारनाथ, बदरीनाथ, गंगोत्री और यमनोत्री जाने वाले यात्रियों से यातायात संचालन में सहयोग का अनुरोध किया गया है। उन्हाेंने कहा कि इन वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करने से घंटों के जाम से मुक्ति मिलेगी। साथ ही यात्रा भी सुगम हो जाएगी। 
विज्ञापन

यह रहेंगे वैकल्पिक मार्ग 

- मेरठ, दिल्ली और एनसीआर के जिन यात्रियों को बदरीनाथ और केदारनाथ जाना है, वे मुजफ्फरनगर, जानसठ, मीरापुर, बिजनौर, कोटद्वार से श्रीनगर होते हुए जा सकते हैं।
- मेरठ, दिल्ली और एनसीआर से यमुनोत्री और गंगोत्री जाने वाले यात्री मुजफ्फरनगर से देवबंद, गागलहेड़ी, मिर्जापुर, विकासनगर, यमुना ब्रिज और डामटा होकर जा सकते हैं।  
- मेरठ, दिल्ली और एनसीआर से मसूरी जाने वाले यात्री मुजफ्फरनगर से देवबंद, गागलहेड़ी, छुटमलपुर, मोहंड, देहरादून होते हुए मसूरी जा सकते हैं।
- चंडीगढ़, पंजाब से यमुनोत्री और गंगोत्री जाने वाले यात्री पांवटा साहिब, विकासनगर, यमुना बिज्र और डामटा होते हुए जा सकते हैं। 
- चंडीगढ़, पंजाब से बदरीनाथ, केदारनाथ और हेमकुंड साहिब जाने वाले यात्री पांवटा साहिब, विकासनगर, देहरादून, भानियावाला स्थित नटराज चौक से होकर जा सकते हैं।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें