फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मसूरी में पेड़ से लटका मिला नवविवाहिता का शव, पुलिस में हड़कंप

Thu, 20 Jul 2017 09:10 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मसूरी
विज्ञापन
विज्ञापन
मसूरी-देहरादून मार्ग पर चूनाखाला के जंगल में सड़क से करीब डेढ़ सौ फीट नीचे संदिग्ध परिस्थिति में महिला का शव पेड़ से लटका मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन


शव शिनाख्त नही हो पायी। पुलिस जांच में जुट गई है। प्रथमदृष्टया पुलिस इसे आत्महत्या मानकर चल रही है। घटनास्थल पर पुलिस ने एक इंटेक्स का मोबाइल और सिम भी बरामद किया है।

मृतका के हाथों में नवविवाहिता जैसे चूड़ा-कंगना पहना हुआ था। गुलाबी और हरे रंग का सूट और सलवार पहना था। मौके पर महिला की लाश पेड़ से लटकी थी। मगर उसके पैर जमीन पर टिके थे। चेहरे पर भी कई जगह निशान थे। पुलिस हत्या की आशंका भी जता रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

हत्या की भी आशंका

गुरूवार दोपहर को क्यारकुली निवासी राकेश ने पुलिस को सूचना दी कि चूनाखाला के पास पेड़ से शव लटका हुआ है। सूचना मिलते ही पुलिस में हडंकपं मच गया।  शहर कोतवाल राजीव रौथाण मयफोर्स मौके पर पहुंचे।

महिला का शव पेड़ से लटका मिला। पुलिस ने शव को पेड़ से उतार कर अपने कब्जे लिया। और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने बताया कि महिला की उम्र लगभग 26 वर्ष के आसपास है।

मौके पर जिस तरह के साक्ष्य मिले हैं। उससे हत्या की आशंका भी जतायी जा रही है। पुलिस ने इस दिशा में भी जांच शुरू कर दी है। मगर शाम तक भी शव की शिनाख्त नही हो पायी थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें