मुरादाबाद निवासी 13 साल की एक बच्ची अपनी सौतेली मां से परेशान होकर घर से भाग निकली। लेकिन जब पुलिस ने उसे पकड़ा तो वह रोने लगी। बार-बार पूछने पर जब किशोरी ने अपनी दर्दभरी दास्तां सुनाई तो पुलिस का दिल भी पसीज गया।
आरपीएफ ने रेलवे स्टेशन से मुरादाबाद की एक किशोरी को बरामद किया है। आरपीएफ के मुताबिक किशोरी सौतेली मां की डांट से क्षुब्ध होकर घर से निकल आई थी। ट्रेन में बैठकर यहां पहुंच गई।
किशोरी के परिजनों को सूचना देकर उसे चाइल्ड लाइन के सुपुर्द कर दिया गया है। बृहस्पतिवार को आरपीएफ उपनिरीक्षक विजय प्रकाश पुलिसकर्मी एलपी जोशी के साथ स्टेशन का भ्रमण कर रहे थे।