फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड: कांग्रेस के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा 17 अप्रैल को करेंगे पदभार ग्रहण, समर्थकों ने की आतिबाजियां

Wed, 13 Apr 2022 11:46 AM IST
रेनू सकलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

कुमाऊं रानीखेत से कांग्रेस के पूर्व विधायक करन माहरा को कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपे जाने पर कांग्रेस भवन मिष्ठान वितरण के साथ आतिशबाजी कर खुशी का इजहार किया गया।
विज्ञापन
करण माहरा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रदेश कांग्रेस कमेटी के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा 17 अप्रैल को प्रदेश कांग्रेस कमेटी कार्यालय, राजीव भवन में पदभार ग्रहण करेंगे। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निवर्तमान महामंत्री विजय सारस्वत ने बताया कि नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा प्रात: 11:00 बजे काफिले के साथ प्रदेश कांग्रेस कमेटी कार्यालय स्थित कार्यक्रम स्थल पहुंचेंगे, जहां पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं की ओर से उनका भव्य स्वागत किया जाएगा।

विज्ञापन


विजय सारस्वत ने बताया कि उक्त कार्यक्रम में पार्टी के प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव, सहप्रभारी राजेश धर्माणी सहित प्रदेश के वरिष्ठ नेतागण और प्रदेशभर के पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहेंगे। दूसरी ओर कुमाऊं रानीखेत से कांग्रेस के पूर्व विधायक करन माहरा को कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपे जाने पर कांग्रेस भवन मिष्ठान वितरण के साथ आतिशबाजी कर खुशी का इजहार किया गया।

ये भी पढ़ें...कांग्रेस में सुलगती असंतोष की चिंगारी: सोशल मीडिया पर वायरल दस विधायकों के पार्टी छोड़ने की खबर, आज बैठक की चर्चा
विज्ञापन
विज्ञापन


मंगलवार कांग्रेस कार्यकर्ता राजीव भवन में जुटे और नव नियुक्त प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने पर करन माहरा के पक्ष में नारेबाजी करते आतिशबाजी के साथ मिठाइयां बांटीं।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें