फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

New Year 2024: नए साल पर मौसम करेगा निराश, धनोल्टी-काणाताल में बर्फबारी के कम हैं आसार

Fri, 29 Dec 2023 07:20 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, चंबा(टिहरी)

सार

New Year 2024 Weather News: चार-पांच दिनों में बारिश और बर्फबारी की संभावनाएं बिल्कुल नहीं हैं। इस स्थिति में सैलानियों का व्हाइट न्यू ईयर मनाने का जश्न फीका रह सकता है।
 
विज्ञापन
धनोल्टी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नए साल के जश्न के साथ बर्फबारी का लुत्फ उठाने की उम्मीद लेकर धनोल्टी, काणाताल और बुरांशखंडा आदि पर्यटन स्थलों पर पहुंचने वाले पर्यटकों को मौसम की बेरुखी मायूस कर सकती है। मौसम विभाग ने अगले चार-पांच दिनों तक मौसम शुष्क रहने का पूर्वानुमान जारी किया है।

विज्ञापन

नए साल का जश्न मनाने के लिए हर साल धनोल्टी सहित आसपास के क्षेत्रों में सैलानियों का सैलाब उमड़ता है। इस दौरान होटलों में नए साल पर पार्टियों अन्य कार्यकमों का आयोजन किया जाता है। इस बार भी धनोल्टी में नववर्ष के जश्न मनाने के लिए अधिकतर होटलों में सैलानियों ने एडवांस बुकिंग करवाई है।

New Year 2024: औली पहुंचने लगे पर्यटक, पहाड़ी व्यंजन बने पहली पसंद, 80 फीसदी तक होटल और लॉज फुल

सैलानियों को नए साल पर हमेशा की तरह इस बार भी प्रकृति की हसीन वादियों के बीच बर्फबारी देखने का बेसब्री से इंतजार है। जिससे सबकी निगाहें मौसम की तरफ हैं। लेकिन, मौसम विभाग ने जो पूर्वानुमान जारी किया है, वह सैलानियों को निराश कर सकता है। विभाग ने इन चार-पांच दिनों में बारिश और बर्फबारी से इन्कार किया है। ऐसे में पर्यटक इस बार नए साल पर बर्फबारी का लुत्फ नहीं उठा पाएंगे। हालांकि होटल संचालकों ने पर्यटकाें के जश्र का ध्यान रखते हुए बोन फायर और संगीत की पूरी व्यवस्था की है।
विज्ञापन

अलनीनो प्रभाव के कारण पश्चिमी विक्षोभ कमजोर पड़ गया है। इसके कारण दिसंबर का महीना शुष्क रहा। अगले चार-पांच दिनों तक भी पश्चिमी विक्षोभ की मजबूत सक्रियता के आसार नहीं हैं। जिससे अभी बारिश और बर्फबारी की संभावना नहीं दिख रही है।
- प्रकाश नेगी, तकनीकी अधिकारी, रानीचौरी मौसम विभाग
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें