यहां के खूबसूरत नजारे मोहित करने वाले हैं। स्थानीय पर्यटन कारोबारी कुलदीप बांगरी ने बातया कि औली में बर्फ पिघलने के बाद अधिकांश पर्यटक गोरसों पहुंच रहे हैं। वे यहां स्कीइंग व ट्यूब राइडिंग के साथ बर्फ में खूब मौज मस्ती कर रहे हैं। दो दिन से पर्यटकों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है।
जोशीमठ में लगा जाम
क्रिसमस पर भारी संख्या में औली पहुंचे पर्यटकों के चलते सोमवार सुबह औली रोड से मारवाड़ी चौक तक जाम लग गया। दोनों तरफ वाहनों की काफी लंबी कतार लगी रही। हालांकि पुलिस ने कुछ देर बार जाम खुलवा दिया। जिससे पर्यटकों के साथ स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली।