फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

New Year 2021: 11 सेक्टर और छह जोन में बंटा देहरादून, पर्यटन स्थलों पर जश्न मनाना पड़ सकता है महंगा

Wed, 30 Dec 2020 08:55 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

  • शहर में 35 बैरियरों से गुजरेंगे वाहन, होगी सघन चेकिंग 
  • 31 के जश्न को शांतिपूर्वक बनाने के लिए पुलिस ने की तैयारियां 
  • सिटी क्षेत्र 11 सेक्टरों और छह जोन में बांटा
विज्ञापन
उत्तराखंड पुलिस - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देहरादून में 31 के जश्न में लोगों को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच से गुजरना होगा। इस दौरान पूरे शहर में 35 जगहों पर बैरियर बनाए गए हैं। यहां पर सभी वाहनों की चेकिंग की जाएगी। साथ ही पर्यटन स्थलों के बाहर बड़ी मात्रा में पुलिस फोर्स तैनात की जाएगी। 

विज्ञापन


एसपी सिटी श्वेता चौबे ने बताया कि हुड़दंग किसी भी सूरत में नहीं होने दिया जाएगा। इससे पहले ही शहर में सुरक्षा व्यवस्था के कड़े इंतजाम किए गए हैं। इनमें सभी पुलिसकर्मियों को सख्ती से पेश आने के लिए कहा गया है। शहर को 11 सेक्टर और छह जोन में बांटा गया है।

जोन की जिम्मेदारी सीओ स्तर के अधिकारी और सेक्टर की जिम्मेदारी थाना प्रभारी स्तर के अधिकारी की होगी। इसके तहत 37 सब सेक्टर बनाए गए हैं। यहां भी अलग अलग स्तर के अधिकारियों और पुलिसकर्मियों को जिम्मेदारी के साथ ड्यूटी करने को कहा गया है। 
विज्ञापन


पर्यटन स्थलों पर सिविल पुलिस के साथ-साथ पीएसी भी तैनात की जाएगी। इसके अलावा शहर में पीएसी की कुछ टुकड़ियां भ्रमणशील भी रहेंगी। ताकि, किसी भी स्थिति में कोई विवाद हुड़दंग आदि न होने पाए।

मसूरी में जश्म मनाना पड़ सकता है महंगा

मसूरी में नए साल पर जश्न मनाना मंहगा पड़ सकता है। कोविड-19 के संक्रमण को रोकने के लिए जिला प्रशासन ने नए साल पर किसी भी प्रकार के समारोह पर प्रतिबंध लगाया है। ऐसे में पुलिस ने भी पूरी तैयारियां कर ली है।

पुलिस प्रशासन ने शहर के होटल व्यवसाय से जुड़े लोगों के साथ बैठक कर कहा कि नए साल पर किसी भी प्रकार का समारोह किसी भी होटल में नही होगा। एसएसआई मनोहर सिंह रावत ने कहा कि किसी भी होटल में डीजे का प्रयोग, पार्टी, सार्वजनिक समारोह पर प्रतिबंध लगाया गया है।

बताया कि 31 दिसंबर को किसी भी होटल में कोई समारोह आयोजित किया गया तो सबंधित होटल संचालक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। बैठक में होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष आरएन माथुर ने कहा कि जिलाधिकारी के निर्देशों का पालन किया जाएगा। बैठक में होटल एसोसिएशन के सचिव संजय गुप्ता सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

नए साल का जश्न मनाएं पर अधिक लोग न बुलाएं

2020 की विदाई और नए साल के स्वागत की तैयारी हो चुकी है। थर्टी फर्स्ट को लेकर लोगों में उत्साह है। कोविड-19 के खतरे को देखते ही प्रशासन ने एसओपी भी जारी की है। एसओपी में साफ किया गया है कि किसी भी बंद जगह पर 100 से अधिक लोगों की भीड़ एकत्र नहीं होने दी जाएगी। यदि एसओपी का उल्लंघन किया तो पुलिस कानूनी कार्रवाई करेगी। वहीं, जश्न की आड़ में शहर में कई जगहों पर अवैध तरीके से हुक्का बार का संचालन और शराब परोसी जाती है। ऐसे इलाकों को चिह्नित कर पुलिस बंद कराएगी। 

नए साल पर मां गंगा के आशीर्वाद और नए संकल्प लेने के लिए देशभर से श्रद्धालु यहां पहुंचते हैं। राजाजी पार्क घूमने के लिए भी उत्तर भारत से पर्यटक आते हैं। स्थानीय लोगों को भी नए साल का बेसब्री से इंतजार रहता है। बाहरी पर्यटकों के आने और जश्न मनाने पर किसी तरह की रोक नहीं है। लेकिन जश्न के लिए एसओपी का पालन करना जरूरी है। बंद जगह पर 100 लोगों से अधिक एकत्र होने पर रोक है। जबकि खुली जगह पर दो गज की दूरी की अनिवार्यता है।

नए साल के स्वागत के लिए सजा बाजार
नए साल 2021 के स्वागत को लेकर शहर के लोगों में गजब का उत्साह है। कोविड प्रोटोकोल को ध्यान में रखकर नए साल के जश्न की तैयारी शुरू हो गई हैं।  उपहारों का भी बाजार सज गया है। वहीं कई लोग उपहारों की आनलाइन खरीदारी को तरजीह दे रहे हैं। होटल, रेस्टोरेंट, गार्डन, मैदानों में भी जश्न मनाने के लिए बुकिंग की जा रही है। 

मालूूम हो कि नए साल की सुबह पर काफी संख्या में लोग मंदिरों में जाते हैं। नया साल खुशी लेकर आए इसकी कामना की जाती है। इसका ध्यान रखते हुए मंदिरों में भी तैयारी शुरू हो गई है। लोगों की अधिक भीड़ न हो, इसका पूरा ध्यान रखा जाएगा।

कुछ लोग प्रकृति के बीच परिवार के और दोस्तों के संग नया साल मनाना पसंद करते हैं। ऐसे में राजाजी नेशनल पार्क की चिला रेंज, रानीपुर और रसियाबड़ रेंज में सफारी के लिए लोगों की भीड़ उमड़ने लगी है। कॉलेज के छात्र- छात्राएं नए साल के स्वागत को लेकर उत्साहित हैं। 

एसओपी पालन के साथ नए साल के जश्न मनाने पर किसी तरह की रोक नहीं है। यदि एसओपी के मानकों का उल्लंघन हुआ तो कार्रवाई होनी तय है। इसके लिए पुलिस को पहले से अलर्ट करने के साथ ड्यूटी लगा दी हैं।
 - सेंथिल अबुदई कृष्णराज एस, एसएसपी
विज्ञापन

सुरक्षा व्यवस्था के लिए 15 अतिरिक्त पुलिस जवान तैनात

रुद्रप्रयाग में 31 दिसंबर और नववर्ष के जश्न को लेकर पुलिस अधीक्षक ने सभी चौकी/थाना प्रभारियों को जरूरी निर्देश दिए। साथ ही पर्यटक स्थल पहुंच रहे पर्यटकों की सुरक्षा और शांति व्यवस्था के लिए ऊखीमठ में अतिरिक्त 15 पुलिस जवान तैनात कर दिए हैं। साथ ही जिलेवासियों से कोरोना महामारी से सतर्कता बरतते हुए नववर्ष का जश्न मनाने की अपील की।

पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह भुल्लर ने बताया कि 31 दिसंबर की रात्रि को जिले के होटल, ढाबा, रेस्टोरेंट व अन्य पर्यटक स्थलों पर आयोजन संभावित हैं। इन आयोजनों में अवांछित घटनाओं की रोकथाम के लिए संबंधित पुलिस अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिए गए हैं।

उन्होंने थाना क्षेत्र के अंतर्गत शांति एवं कानून व्यवस्था के लिए जरूरी पुलिस बल नियुक्त करने, यातायात व्यवस्था सुचारु रूप से चलाने के लिए भी उचित कार्रवाई करने को कहा है। बताया कि चोपता में पहुंच रहे पर्यटकों की सुरक्षा व क्षेत्र में शांति व्यवस्था के लिए ऊखीमठ थाना में 15 जवान अतिरिक्त भेजे गए हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें