कोरोना वायरस का नया स्ट्रेन मिलने के बाद यूके से लौटा एक और व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव मिला है। संक्रमित मरीज टिहरी का रहने वाला है। वह दून में सैंपल लेने के बाद कोरोना संक्रमित पाया गया। संक्रमित व्यक्ति में कोरोना के नए स्ट्रेन का पता लगाने के लिए सैंपल पुणे स्थित नेशनल इंस्टीट्यूट आफ वायरोलॉजी लैब भेजा जाएगा।
संक्रमित मरीज का उपचार दून मेडिकल कालेज में चल रहा है। यूके से लौटने के बाद संक्रमित व्यक्ति देहरादून में रह रहा था। विभाग की ओर से ट्रेसिंग कर सैंपल लिया गया। आरटीपीसीआर जांच में सैंपल पॉजिटिव मिला है।
अब विभाग की ओर से संक्रमित का सैंपल पुणे भेजा जा रहा है। बता दें कि इससे पहले ब्रिटेन से लौटे सात लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। जिनके सैंपल भी जांच के लिए पुणे भेजे गए हैं। इनकी अभी तक रिपोर्ट नहीं आई है।