फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नई टिहरी : अनियंत्रित होकर खाई में गिरी कार, एक की मौत, दूसरा घायल

Sat, 20 Jun 2020 10:18 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, नई टिहरी
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला (File Photo)
विज्ञापन

नई टिहरी में थौलधार ब्लाक के नगुण-भवान- सुवाखोली मोटर मार्ग पर बीती रात को नागराजाधार नामक तोक के पास एक कार खाई में गिर गई। दुर्घटना शुक्रवार रात 10:30 बजे हुई है।

विज्ञापन


दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई और एक घायल हो गया। स्विफ्ट कार संख्या यूके 10 जे 9977 अनियंत्रित होकर 70 मीटर गहरी खाई में गिर गई। कार में दो लोग सवार थे, जो देहरादून से उत्तरकाशी जा रहे थे। घायल को स्थानीय ग्रामीणों  द्वारा रेस्क्यू कर सड़क प लाया गया तथा पटवारी द्वारा 108 के माध्यम से सीएचसी छाम, कण्डीसौड़ भेजा गया।

राजस्व उपनिरीक्षक रविंद्र राणा ने बताया कि कार दुर्घटना में अतोल चंद रमोला पुत्र जगत चंद उम्र 57 वर्ष निवासी ज्ञानसू उत्तरकाशी की मौत हो गई है। गंभीर रूप से घायल नवीन देव थपलियाल पुत्र अमर देव उम्र 37 वर्ष निवासी ज्ञानसू को प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर जौलीग्रांट रेफर किया गया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कंडीसौड में रखा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें