फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

14 सुरंगों से होकर पूरी होगी चारधाम यात्रा

Mon, 29 Dec 2014 11:56 PM IST
अनूप वाजपेयी/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तराखंड सरकार ने चारों धामों के लिए सुगम, सुरक्षित और वैकल्पिक सड़क मार्ग का खाका तैयार किया है। वैकल्पिक मार्ग से धामों की दूरी तो घटेगी ही, यह मार्ग यात्रियों को नए रोमांच का भी अहसास कराएगा। इसमें 14 सुरंगें और 12 पुल होंगे।
विज्ञापन


राज्य योजना आयोग की ओर से तैयार कराई गई परियोजना रपट में इस मार्ग के निर्माण के लिए देश के कई मशहूर सुरंग युक्त मार्गों के अध्ययन का जिक्र किया गया है। रपट में कैलीफोर्निया (अमेरिका) कीब्रॉडवे और ब्रिटेन कीमर्सी सुरंग के अध्ययन की भी बात कही गई है।

रपट में देश के कई काफी कम घनत्व वाले स्थानों में सुरक्षित सुरंग बनाने का हवाला दिया गया है। इनकी तकनीक का भी इस्तेमाल इस प्रस्तावित मार्ग पर किया जाएगा।
विज्ञापन


प्रस्तावित मार्ग में यमुनोत्री से गंगोत्री के बीच तीन सुरंगें (कुल लंबाई 21.5 किलोमीटर), गंगोत्री से केदारनाथ के बीच चार सुरंगें (कुल लंबाई 32.5 किलोमीटर) और केदारनाथ से बदरीनाथ के बीच सात सुरंगें (कुल लंबाई 45.6 किलोमीटर) होगी। इन सुरंगों का डिजाइन इस तरह होगा कि वाहन 80 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से दौड़ सकें। इसी तरह यमुनोत्री से गंगोत्री मार्ग पर तीन पुल होंगे। गंगोत्री से केदारनाथ मार्ग पर भी तीन पुल बनने हैं। जबकि केदारनाथ से बदरीनाथ के बीच छह पुल बनेंगे।
विज्ञापन

रास्ता एक, फायदे अनेक

नए प्रस्तावित मार्ग को लेकर परियोजना रपट में प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष अनेक फायदे गिनाए गए हैं। नए मार्ग से सामाजिक, आर्थिक विकास की रफ्तार तेज होगी और पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा। साथ ही खेती और बागवानी में मौके बढ़ेंगे। खराब मौसम में भी फल, सब्जी और खाद्यान्न बड़ी मंडियों तक आसानी तक पहुंचेंगे।

नए मार्ग की मरम्मत पर मामूली खर्च होगा और भूस्खलन आदि से होने वाली धन-जन की हानि को भी बचाया जा सकेगा। बदरीनाथ तक बनने वाले मार्ग से अंतरराष्ट्रीय सीमा नीती-माणा तक सेना को पहुंचने में आसानी होगी।

जुड़कर छोटे हो जाएंगे ये मार्ग
जोशीमठ -  गोपेश्वर
गोपेश्वर -   ऊखीमठ - रुद्रप्रयाग
ऊखीमठ -  भटवाड़ी - उत्तरकाशी
उत्तरकाशी - बड़कोट - देहरादून

चारधाम यात्रा के वर्तमान मार्ग
ऋषिकेश से यमुनोत्री----------188
यमुनोत्री से गंगोत्री------------212
गंगोत्री से केदारनाथ-----------369
केदारनाथ से बदरीनाथ--------232
बदरीनाथ से ऋषिकेश--------289
कुल-------------------------1290
( सभी दूरियां किलोमीटर में)
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें