नियत समय पर परीक्षा परिणाम घोषित करने के निर्देश
मंत्री ने विश्वविद्यालयों को नियत समय पर परीक्षा परिणाम घोषित करने के निर्देश दिए। मंत्री ने कहा कि इसी सत्र से प्रथम सेमेस्टर में नई शिक्षा नीति लागू की जाए। उन्होंने कहा कि नई नीति लागू करने के लिए सभी जरूरी तैयारी अभी से की जाए। नई शिक्षा नीति के पाठ्यक्रम पर उन्होंने कहा कि हर विश्वविद्यालय अपनी प्रबंध समिति से इसे पारित कराकर लागू करेगा। बैठक में मंत्री ने राजकीय महाविद्यालयों में टैबलेट वितरण की प्रगति, निर्माण कार्यों की प्रगति, रूसा के तहत सामग्री क्रय करने, नए महाविद्यालयों के लिए भूमि चयन की प्रगति, व्यावसायिक पाठ्यक्रमों का संचालन, नैक ग्रेडिंग की तैयारी सहित विभिन्न योजनाओं की समीक्षा की।