रुड़की स्थित उप कारागार के लिए अब शासन ने सितारगंज से प्रमोद कुमार पांडे को डिप्टी जेलर के पद पर भेजा है। हालांकि अभी उन्होंने यहां ज्वाइन नहीं किया है।
पांच अगस्त को जेल परिसर में हुई गैंगवार में चीनू पंडित के तीन साथियों की मौत हो गई थी, जबकि छह घायल हो गए थे। इस मामले में जेल प्रशासन की भूमिका पर पहले दिन से ही सवाल उठ रहे थे।
गोलीकांड की जांच पुलिस और प्रशासनिक स्तर पर की जा रही है। शासन की ओर से डिप्टी जेलर राकेश वर्मा का स्थानांतरण कर उन्हें हरिद्वार कारागार से अटैच कर दिया गया था।