प्रदेश में हल्द्वानी में है एकमात्र राजकीय कन्या महाविद्यालय
प्रदेश में कुमाऊं विश्वविद्यालय, नैनीताल से संबद्ध राजकीय कन्या पीजी कॉलेज ऑफ कॉमर्स, हल्द्वानी में है। जिसकी स्थापना 31 मार्च 1996 में हुई। उच्च शिक्षा विभाग की निदेशक डाॅ. अंजू अग्रवाल बताती हैं कि लड़कियों के लिए हल्द्वानी के अलावा कोई दूसरा राजकीय कन्या महाविद्यालय नहीं हैं। हालांकि बालिकाओं के लिए कुछ अशासकीय महाविद्यालय हैं।
ये भी पढ़ें...कहानी दिल छू लेगी: दून की सड़कों पर दिखता ये अनोखा प्यार, कुंगजी की आंखों की रोशनी बने हुए हैं चिले दोर्जे
बेटियों के लिए विद्यालयों में है बुनियादी सुविधाओं का अभाव
प्रदेश के कई विद्यालयों में बालिकाओं के लिए बुनियादी सुविधाओं का अभाव बना है। 1011 सरकारी प्राथमिक विद्यालयों में बालिकाओं के लिए शौचालय नहीं है। 173 उच्च प्राथमिक, 105 माध्यमिक विद्यालयों में बालिका शौचालय नहीं है। जबकि कुछ में बिजली और पेयजल की भी समस्या बनी है। राज्य में कक्षा एक से 12 वीं तक के 4913 विद्यालयों में खेल मैदान भी नहीं है।