क्या-क्या सीखेंगे प्रशिक्षु
निम के कर्नल अंशुमान भदौरिया ने बताया कि सर्वाइवल स्किल्स के अंतर्गत प्रशिक्षुओं को कहीं फंस जाने पर शेल्टर बनाने, भोजन उपलब्ध नहीं होने पर भोजन की व्यवस्था करने, क्या-खा सकते हैं और क्या नहीं, गंदे पानी को साफ करने और बिना माचिस के आग जलाने आदि के गुर सिखाए जाएंगे।
वर्तमान समय में सर्वाइवल स्किल्स की जानकारी होना बहुत जरूरी है। इसलिए अब एडवांस, एमओआई और सर्च एंड रेस्क्यूृ कोर्स के प्रशिक्षुओं को सर्वाइवल स्किल्स भी सिखाई जाएगी।
- कर्नल अंशुमान भदौरिया, प्रधानाचार्य निम उत्तरकाशी।