प्रदेश में सरलीकरण, समाधान और संतुष्टि के मंत्र से नई कार्य संस्कृति का वातावरण बना है। उत्तराखण्ड में रेल, हवाई एवं सड़क यातायात को प्रभावी बनाया गया है। टनकपुर से भी अब देहरादून के लिये ट्रेन संचालित हो गई है। अयोध्या सहित अन्य स्थानों के लिये भी ट्रेन की सुविधा मिल रही है। पिछले वर्ष चारधाम यात्रा में 56 लाख श्रद्धालु आए, जबकि पूर्णांगिरी मेले में भी 50 लाख श्रद्धालु आए। सरकार की कोशिश है कि इस वर्ष इससे भी अधिक श्रद्धालु यहां पर पहुंच सकें और उन्हें हर तरह की सुविधा मिल सके।