फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिस्टम की लापरवाही:मृतकों को लगाई जा रही कोविड वैक्सीन, परिजनों के पास आ रहे सफलतापूर्वक डोज लगने के मैसेज

Sun, 06 Mar 2022 04:12 PM IST
रेनू सकलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

देहरादून में खुड़बुड़ा निवासी एक व्यक्ति ने बताया कि उनकी मां का पिछले साल देहांत हो चुका है और अब उनके पास उनकी मां का सफलतापूर्वक वैक्सीन किए जाने का मैसेज आ रहा है। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देहरादून में मृतकों को कोरोना वैक्सीन लगाए जाने का मामला सामने आया है। हैरत की बात यह है कि यह पहला मामला नहीं है। इससे पहले भी इस तरह का मामला सामने आया है। जब विभाग की ओर से मृतकों को कोरोना वैक्सीन सफलता पूर्वक लगाए जाने का मैसेज भी भेजा जा रहा है। 
विज्ञापन


प्रमाणपत्र भी जारी कर दिया गया
देहरादून में खुड़बुड़ा निवासी एक व्यक्ति ने ऐसी ही जानकारी साझा की है। खुडबुड़ा निवासी अमर जैन ने बताया कि मेरी माता का  23 अप्रैल 2021 को देहांत हो गया था, लेकिन दो दिन पूर्व मैसेज आया है कि कि मेरी मां को दूसरी डोज सफलतापूर्वक लग गई है। जिसका प्रमाणपत्र भी जारी कर दिया गया ।

ये भी पढ़ें...Uttarakhand: गंगोत्री नेशनल पार्क में हिम तेंदुए और हिमालयन रेड फॉक्स सहित कई वन्यजीवों की चहलकदमी, कैमरे में कैद हुई तस्वीरें

अमर ने कहा  कि अत्यंत दुख का विषय है कि मृतकों को भी स्वास्थ्य विभाग कोविड की डोज लगा रहा है। जो अपने आप में अनियमितता को दर्शाता है । कहा कि इसकी जांच होना अतिआवश्यक है। इससे पूर्व भी कई मामले इस तरह के आए हैं। अधिकारियों का कहना है कि सॉफ्टवेयर की तकनीक दिक्कत से यह समस्या हो रही है। उच्चाधिकारियों को इस बारे में अवगत कराया जा चुका है

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें