फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदरीनाथ के बाद केदारनाथ गया अंबानी परिवार

Fri, 22 May 2015 04:35 PM IST
टीम डिजिटल / अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
आईपीएल के फाइनल में जीत पाने के लिए उद्योगपति मुकेश अंबानी की माता कोकिला बेन, बहन लता, पत्नी नीता अंबानी और बेटे हरिअनंत ने भगवान बदरीनाथ के दर्शन किए।
विज्ञापन


वह सुबह करीब 11 बजे के आसपास हेलीकॉप्टर से धाम पहुंची। पहले गुरुवार को उद्योगपति मुकेश अंबानी के परिजनों के बदरीनाथ आने की सूचना थी। शुक्रवार की सुबह तक धाम में करीब 12 सौ श्रद्घालु पहुंचे।

भगवान बदरी के दर्शन करने के बाद दोहपर 1 बजे केदारनाथ धाम के लिए रवाना हो गया। इस दौरान नीता अंबानी ने बदरीनाथ की अगले साल की यात्रा के लिए पांच कुंतल चंदन और एक कुंतल केसर देने का वादा किया। इसके साथ ही मंदिर के अधिकारियों को इधर-उधर जाने के लिए बोलेरो देने की बात भी कही।
विज्ञापन


बताए गए आंकडे के मुताबिक कपाट खुलने से लेकर शुक्रवार तक धाम में 79 हजार श्रद्घालु पहुंचे हैं। उधर, धाम में मौसम साफ होने कारण श्रद्घालुओं की अच्छी भीड़ देखने को मिल रही है।

इससे पहले गुरुवार को 3284 तीर्थयात्री बदरीनाथ धाम के दर्शनों को पहुंचे। गुरुवार को हिंदी फिल्मों की जानी-मानी अभिनेत्री हिमानी शिवपुरी ने भी बदरीनाथ धाम के दर्शन किए। हिमानी शिवपुरी ने करीब तीन घंटे बदरीनाथ धाम में गुजारे।

इन दिनों तीर्थयात्रियों की बढ़ती संख्या के चलते सुबह आठ बजे तक तीर्थयात्रियों को बदरीनाथ के दर्शनों को लाइन लगानी पड़ रही है।
विज्ञापन

2909 तीर्थयात्रियों ने केदारनाथ के दर्शन

गुरुवार को 2909 श्रद्धालुओं ने केदारनाथ धाम पहुंचकर मत्था टेका। कपाट खुलने के बाद एक दिन में दर्शन करने वालों की यह संख्या सबसे अधिक है। दर्शन करने वालों में 8 विदेशी महिलाओं सहित 1551 पुरुष, 1287 महिलाएं और 70 बच्चे शामिल थे। कपाट खुलने के बाद से आज तक लगभग 43 हजार यात्री दर्शन कर चुके हैं।

गुरुवार दोपहर 12 बजे तक सोनप्रयाग से 1759 यात्री पैदल रास्ते से केदारनाथ के लिए रवाना हो गए थे। जबकि 307 शाम चार बजे तक दर्शन कर लौट आए थे। दूसरी तरफ द्वितीय केदार तुंगनाथ और तृतीय केदार मद्महेश्वर धाम सहित विश्वनाथ मंदिर गुप्तकाशी, सिद्धपीठ कालीमठ, नारायण मंदिर समूह नारायणकोटी और त्रिजुगीनारायण भी देश के विभिन्न प्रांतों के लोग दर्शन करने पहुंच रहे हैं।

केदारनाथ में हुई हल्की बारिश
गुरुवार सुबह से धाम में चटक धूप खिली लेकिन दोपहर बाद बादल छाने लगे और तीन बजे के बाद केदारनाथ में हल्की बारिश शुरू हो गई। इस दौरान अधिकतम तापमान 20 डिग्री और न्यूनतम 9.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें