फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ND तिवारी ने बेटे को सोनिया से दिलाया आशीर्वाद

Tue, 15 Sep 2015 02:38 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, हल्द्वानी
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री नारायण दत्त तिवारी सोमवार को अपनी पत्नी उज्जवला शर्मा और पुत्र रोहित शेखर के साथ कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से मिलने उनके आवास दस जनपथ (नई दिल्ली) पहुंचे।
विज्ञापन


करीब 45 मिनट तक चली मुलाकात में एनडी तिवारी ने पुराने दिनों को याद किया। मुलाकात के दौरान भावुक हुए तिवारी ने कहा कि यहां आकर महात्मा गांधी और पंडित जवाहर लाल नेहरू की स्मृतियां तरोताजा हो गईं।

तिवारी ने अपने बेटे उत्तर प्रदेश परिवहन निगम के सलाहकार रोहित शेखर को सोनिया गांधी से आशीर्वाद भी दिलाया। हाल के दिनों में सपा से करीबी रखने वाले तिवारी की सोनिया गांधी से अचानक मुलाकात ने सूबे की राजनीति में एक बार फिर हलचल पैदा कर दी है।
विज्ञापन


माना जा रहा है कि वह अपने पुत्र रोहित शेखर की राजनीतिक भविष्य को लेकर चिंतित हैं और सोनिया गांधी से मुलाकात कराकर उत्तराखंड में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए बेटे की दावेदारी सुनिश्चित कराना चाह रहे हैं। हालांकि उज्जवला ने इस मुलाकात को शिष्टाचार बताते हुए यादगार और सुखद कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें