फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूटी सवार को बचाने में एनसीसी कैडेट्स की बस पलटी, 23 घायल, तीन रेफर

Wed, 12 Jun 2019 08:40 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्रीनगर
विज्ञापन
सड़क पर पलट गई बस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बदरीनाथ हाईवे पर श्रीनगर जल विद्युत परियोजना के बैराज (कोटेश्वर) के समीप स्कूटी सवार को बचाने के चक्कर में एक बस पलट गई। बस में एनसीसी के 33 कैडेट्स सवार थे। दुर्घटना में 23 कैडेट्स घायल हो गए। इनमें से तीन गंभीर रूप से घायल होने पर उन्हें मेडिकल कॉलेज में प्राथमिक उपचार के बाद रेफर किया गया। 
विज्ञापन


मंगलवार सुबह करीब आठ बजे गोपेश्वर से एनसीसी के कैडेट्स को लेकर चली बस कोटेश्वर डैम साइट में बदरीनाथ हाईवे पर पलट गई। सूचना मिलते ही श्रीकोट चौकी पुलिस मौके पर पहुंची। दुर्घटना में चोटिल बस सवारों को 108 सहित अन्य वाहनों से मेडिकल कॉलेज भेजा गया। बस चालक गुंजन ने बताया कि डैम साइट में एक स्कूटी सवार गलत तरीके से वाहन को लहरा कर चल रहा था। उसके अचानक गलत दिशा में आने के कारण ब्रेक मारने पड़े, जिससे बस सड़क पर पलट गई। बस में सवार अन्य लोगों ने भी स्कूटी सवार के गलत ढंग से चलने की बात कही।
 
कोतवाल एनएस बिष्ट व चौकी इंचार्ज महेश रावत ने बताया कि बस में चालक-परिचालक, प्रशिक्षक समेत 36 लोग सवार थे। 33 एनसीसी कैडेट्स 10 दिन का प्रशिक्षण लेने के लिए चंबा जा रहे थे। दुर्घटना में 23 कैडेट्स घायल हो गए। गंभीर रूप से घायल साक्षी (रैतोली पीपलकोटी), रोशनी (व्यारा निजमुला) और हेमा नेगी (डुंगरी गोपेश्वर) को हायर सेंटर रेफर किया गया है। दो के सिर पर चोट और एक का हाथ फैक्चर हुआ है। तीनों कैडेट्स राजकीय महाविद्यालय (पीजी) कॉलेज गोपेश्वर की छात्राएं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें