फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिल्म अभिनेता नवाजुद्दीन के पिता का निधन

Tue, 21 Jul 2015 09:53 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
फिल्म अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी के पिता नवाबुद्दीन सिद्दीकी (72) का लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया।
विज्ञापन


सोमवार को मुजफ्फरनगर के बुढ़ाना स्थित घर में तबियत बिगड़ने पर उन्हें छुटमलपुर (सहारनपुर) के अस्पताल में ले जाया गया, जहां उनका निधन हो गया। सूचना मिलते ही देहरादून से नवाज के भाई अलमासुद्दीन परिवार संग बुढ़ाना के लिए निकल गए।

अलमास ने बताया कि पिता को ब्रेन हैमरेज था, फिर उन्हें पैरालाइसिस भी हो गया था। बोले, पिताजी काफी समय से भाई नवाज के साथ मुंबई में रह रहे थे। नवाज को एक फिल्म फेस्टिवल के लिए कैलिफोर्निया जाना था तो इसलिए पिताजी दून आ गए थे लेकिन यहां उनका मन नहीं लगा तो वह ईद के मौके पर बुढ़ाना चले गए।
विज्ञापन


ईद के तीसरे दिन अचानक उनकी तबियत बिगड़ गई और उनका देहांत हो गया। अलमास ने बताया कि नवाज भाई मंगलवार को परिवार सहित बुढ़ाना पहुंचेंगे। बताया सूचना मिलने पर दून से लगातार दोस्तों के फोन आ रहे हैं।
विज्ञापन


नवाज की हाल ही में बजरंगी भाईजान फिल्म रिलीज हुई है और अब माउंटेन मैन रिलीज होने वाली है। नवाज के कुल सात भाई और दो बहनें हैं। नवाज सबसे बड़े हैं और देहरादून में रहने वाले अलमास तीसरे नंबर के हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें